सोमवार, 30 नवंबर 2020

शादी को एक महीना होने पर काजल ने शेयर की अनसीन फोटो, वेडिंग केक को याद कर बोलीं- एक और मिल सकता है

काजल अग्रवाल ने पिछले महीने यानी 30 अक्टूबर को गौतम किचलू से शादी की है। पूरी तरह से फैमिली फंक्शन रही वेडिंग का एक महीना पूरा होने पर काजल ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटो शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने पति गौतम को भी फर्स्ट वेडिंग मंथ की बधाई दी है।

3 खास फोटोज से दी बधाई
काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग पार्टी के 3 ऐसे फोटो शेयर किए हैं, जिनमें वे पति गौतम के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। अपने डी डे को याद करते हुए काजल ने लिखा- क्या हो सकता है कि हमारे पास एक और क्रोकेम्बुश हो और हम इसे खाएं भी। एक महीने की बधाई, समय पहले से ही उड़ रहा है, कैचिंग मोमेंट्स हैं।

7 साल की दोस्ती 3 साल का प्यार
शादी का एक महीना पूरा होने से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था- हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। हमने 3 साल एक-दूसरे को डेट किया। तब हमारी दोस्ती को 7 साल हो गए थे। हम दोस्त रहते हुए एक-दूसरे के लिए बहुत खास होते गए। जब प्रपोज करने की बारी आई तो यह किसी भव्य अंदाज में नहीं हुआ। हम ने बहुत ही इमोशनल रूप से बात की। गौतम ने बताया कि वे किस तरह मेरे साथ अपना फ्यूचर देख रहे हैं।

शादी के बाद काजल अब अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स की ओर ध्यान देने लगी हैं। उनकी अगली फिल्म संजय गुप्ता की मुंबई सागा होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kajal Aggarwal shared unseen romantic pictures as she celebrating one month of being married with Gautam Kitchlu


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mo9oMO

ड्रग्स केस में फंसी भारती सिंह को कपिल शर्मा शो से निकाले जाने की खबरों पर बोले कृष्णा अभिषेक-'मैं और कपिल उनके साथ खड़े हैं'

ड्रग्स केस में फंसी कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहा जा रहा है कि द कपिल शर्मा से उनकी छुट्टी कर दी गई है। चैनल ने भारती को शो से ड्रॉप करने का फैसला कर लिया है। इस बारे में जब शो में ही सपना की भूमिका निभा रहे कृष्णा अभिषेक से सवाल किए गए तो उन्होंने इन बातों का खंडन कर दिया।

‘मैं भारती के साथ खड़ा हूं’

कृष्णा ने लिखा, मैंने चैनल की तरह से अब तक ऐसी कोई बात नहीं सुनी है। चैनल की ओर से ऐसा कोई डिस्कशन नहीं किया गया है। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो मैं भारती का समर्थन करूंगा। उन्हें काम पर लौटना चाहिए, जो हो गया वो हो गया। मैं और कपिल शर्मा उनके साथ खड़े हैं। उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट है। कपिल ने ये भी कहा कि वो भारती को बहन कहने पर गर्व करते हैं और चाहे कैसी भी परिस्थितियां आएं वो हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

कृष्णा ने एक इंटरव्यू में राजू श्रीवास्तव पर भी अपना गुस्सा निकाला है। दरअसल, ड्रग्स रखने के जुर्म में भारती की गिरफ्तारी के बाद राजू ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना की थी। कृष्णा ने कहा, पूरी कपिल शर्मा शो की टीम राजू श्रीवास्तव से बेहद अपसेट है। उन्होंने तो बहुत ही बकवास की है। उन्होंने जो भी कहा वो बेहद शॉकिंग था। उसने लाइफटाइम के लिए रिलेशन खराब कर लिया सबके साथ। पूरी टीम हमारी नाराज है उससे उसके कमेंट की वजह से।

कौन हैं भारती सिंह?

भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वे 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Krushna Abhishek has dismissed reports that Bharti Singh has been dropped from The Kapil Sharma Show after her arrest in a drug case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o9JfBX

अमिताभ ने मूवी का पोस्टर शेयर कर लिखा- फिल्म का नाम तय हुआ, फोटो शूट हुआ पर ये कभी बन नहीं पाई

ऐसा कई बार होता है कि फिल्में महीनों की कड़ी मशक्कत के बावजूद बंद डिब्बे में रख दी जाती हैं। कभी बजट की वजह से या फिर किसी और कारण से, लेकिन क्या ऐसा महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ है? बिग बी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है।

हालांकि पोस्ट में अमिताभ ने इस फिल्म का नाम तो नहीं बताया लेकिन उनके फॉलोअर्स ने कई नाम कमेंट कर दिए। जिनमें अकेला और रुद्र का नाम भी शामिल है।

खुद बिग को भी है मलाल
अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर लिखा- ये फिल्म कभी बन नहीं पाई। नाम तय हो गया, स्टाइल में फोटो शूट हुआ.. पर ये फिल्म कभी बन नहीं पाई। अमिताभ ने इस फिल्म का नाम तो नहीं बताया, पर उन्होंने इस बात पर दुख जाहिर किया है कि ये फिल्म पूरी नहीं हुई।

जो पोस्टर अमिताभ ने शेयर किया है। उसमें वो ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं और उनके पास एक गन भी है। अमिताभ फोटो में काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ के इस खुलासे पर फैंस ने दुख जाहिर किया और अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया है।

फैन ने दिया दिलासा, इसके अच्छे पहलू को देखें
एक फैन ने लिखा- हर चीज किसी वजह से होती है। इसके पीछे भी एक अच्छी वजह होगी। इसके अच्छे पहलू पर फोकस करना चाहिए। एक और फैन ने रिएक्ट किया- लीजेंड। बिग बी अक्सर अपनी थ्रो बैक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो स्वीमिंग पूल के पास बैठे दिख रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने लिखा कि मैं आमंत्रित करता हूं कि आएं और कमेंट करें। मुझे सुकून मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh shared poster and write the film that never happened


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33wIv22

ट्रोल ने कहा-बॉलीवुड वाइव्स में सबसे पसंदीदा करन जौहर हैं तो फिल्म मेकर बोले- इस सेंस ऑफ ह्यूमर ने मुझे बहुत हंसाया

हाल ही में करन जौहर के प्रोडक्शन में बनी फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसी के साथ करण ने सोशल मीडिया पर अपने उसी अंदाज में वापसी की है जिसमें वे ट्रोल्स को जवाब भी देते रहे हैं। सीरीज में होस्ट के रूप में नजर आए करन को एक ट्रोलर के सवाल का सामना करना पड़ा लेकिन उसे उन्होंने करारा जवाब दिया।

यूजर ने करन से कहा- मुझे लगता है कि हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि बॉलीवुड वाइव्स में सबसे शानदार और पसंदीदा वाइफ करन जौहर हैं।

करन ने की ह्यूमर की तारीफ
हालांकि करन ने ट्रोलर की इस बात का बुरा नहीं माना, लेकिन उन्होंने जवाब इस अंदाज में दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। करन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अच्छा, इसने सच में मुझे बहुत हंसाया। एक ट्रोल जिसमें सेंस ऑफ ह्यूमर है वह काफी रिफ्रेशिंग है। करन का यह रूप काफी समय बाद सामने आया है, खास तौर पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई ट्रोलिंग के बाद।

पिछले दिनों रिलीज हुई सीरीज
फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इसमें सीमा, महीप कपूर, भावना, नीलम कोठारी पिछले 25 सालों से दोस्त हैं। इस ट्रेलर में शाहरुख और गौरी खान भी कैमियो करते दिखे थे। इसे धर्मा प्रोडक्शन की डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन विंग धर्मेटिक एंटरटेन्मेंट ने बनाया है। जो 27 नवंबर को रिलीज हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar gave an epic reaction to a troll who was comparing him with Bollywood wives


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JdXRSa

बाइडेन ने बनाई ऑल फीमेल कम्युनिकेशन टीम, भारतवंशी नीरा को भी अहम जिम्मेदारी

अमेरिका में प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन व्हाइट हाउस में ऑल फीमेल सीनियर कम्युनिकेशन टीम तैनात करेंगे। इस टीम की अगुवाई केट बेडिंगफील्ड करेंगी। वे व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर होंगी। बाइडेन ने लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रवक्ता जेन साकी को अपना प्रेस सेक्रेटरी बनाने का फैसला किया है। वहीं, भारतवंशी नीरा टंडेन को भी प्रशासन में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

बाइडेन ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा- अमेरिका के लोगों से सीधे और सही संवाद रखना राष्ट्रपति की जिम्मेदारी है। इस टीम पर व्हाइट हाउस को अमेरिकन लोगों से जोड़ने की जिम्मेदारी है। मुझे भरोसा है यह इस पर खरी उतरेगी। टीम की योग्य और अनुभवी कम्युनिकेटर अलग-अलग पहलुओं पर काम करेंगी। सभी अमेरिका को फिर से बेहतर बनाने के मिशन में जुटेंगी।

भारतवंशी नीरा करेंगी नीतियों की निगरानी
तैनाती से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि भारतवंशी नीरा टंडेन को बाइडेन की नीतियों पर अमल की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस नाम के थिंक टैंक की प्रेसिडेंट और CEO हैं।

तीनों महिलाएं ओबामा प्रशासन में तैनात रही हैं
व्हाइट हाउस में तैनात की जाने वाली तीनों सीनियर महिला अधिकारी ओबामा प्रशासन में भी काम कर चुकी हैं। बाइडेन के उपराष्ट्रपति रहते समय बेडिंगफील्ड उनकी कम्युनिकेशन डायरेक्टर और प्रवक्ता थीं। साकी व्हाइट हाउस के स्टेट डिपार्टमेंट में कम्युनिकेशन डायरेक्टर और प्रवक्ता थीं। टंडन ने तत्कालीन हैल्थ एंड ह्यूमन सेक्रेटरी कैथलीन सेबेलियस की सीनियर एडवाइजर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

और भी महिलाओं को मिलेगी प्रशासन में जगह
बाइडेन के ऑफिस ने बताया कि उन्हें सोमवार को पहली प्रेसिडेंशियल इंटेलीजेंस ब्रीफिंग की जाएगी। वे मैनेजमेंट और बजट ऑफिस के लिए भी महिला डायरेक्टर्स को तैनात कर सकते हैं।

टीम में शामिल दूसरी महिलाओं की बात करें, तो वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट की चीफ ऑफ स्टाफ रहीं कैरीन जीन पीयरे बाइडेन की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी होंगी। वहीं, पाइली टोबर को वहाइट हाउस की डिप्टी कम्युनिकेशंस डायरेक्टर बनाया जाएगा। इनके साथ ही सेशिलिया राउस को काउंसिल ऑफ इकोनॉमिक एडवाइजर्स की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, वाली एडेयेमो को ट्रेजरी डिपार्टमेंट का डिप्टी बनाया जा सकता है। अर्थशास्त्री जारेड बेर्न्सटीन और हीदर बाउशे को इकोनॉमिक एडवाइजर बनाया जा सकता है। इधर, न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बाइडेन ने ब्राइयन डीस को व्हाइट हाउस नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल का प्रमुख बनाने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाइडेन ने चुनाव से कमला हैरिस को वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट घोषित किया था। इसे भी उनकी महिलाओं को तरजीह देने की नीति के तौर पर देखा जा रहा है। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Js9Vio

14 साल बाद फिल्म 'अपने' के सीक्वल में देओल फैमिली की 3 जनरेशंस, धर्मेंद्र बोले, "इसी दिन का इंतजार कर रहा था"

गुरुनानक जयंती के मौके पर देओल फैमिली की तरफ से उनके फैन्स के लिए एक अच्छी अनाउसमेंट आई है। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने बताया कि फिल्म 'अपने' के सीक्वल 'अपने 2' की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म में देओल परिवार की 3 जनरेशन - धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल एक साथ नजर आएंगे और धर्मेंद्र की मानें तो यही इस फिल्म की खासियत होगी।

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म दिवाली 2021 में रिलीज होगी।दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, धर्मेंद्र ने इस सीक्वल से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की।

फिल्म में आज की जनरेशन के इमोशंस हम दिखाने की कोशिश करेंगे:

फिल्म 'अपने' लोगों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में दिखाए गया हर इमोशन से लोगों ने कनेक्ट किया और इसलिए हम इसका सीक्वल ला रहे है। इस फिल्म में आज की जनरेशन के इमोशंस हम दिखाने की कोशिश करेंगे। आज की ऑडियंस जो देखना चाहती हैं, वो इस फिल्म में नजर आएगा। इमोशंस तो कभी नहीं मरता, इस सीक्वल में भी इमोशंस होंगे लेकिन थ्रिल भी होगा। एक ऐसी कहानी हम लोगों के सामने ला रहे हैं जो पूरी तरह से अन-प्रिडिक्टेबल होगी। ऑडियंस कुछ और सोचेगी और स्क्रीन पर कुछ और हो जाएगा। मुझे यकीन है कि जो प्यार हमें पहली फिल्म में मिला वही इस सीक्वल में भी मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं बहुत ही भावुक हूं:

मैंने अपने करियर में ना जाने कितनी फिल्म की हैं लेकिन 'अपने 2' मेरे लिए बहुत खास होगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं बहुत ही भावुक हूं क्योंकि इसमें देओल परिवार की 3 जनरेशन एक साथ एक स्क्रीन पर नजर आएंगी। बेटे सनी और बॉबी के साथ-साथ करण के साथ भी काम करूंगा जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। ऐसा लगता है मानो इसी दिन का इंतजार कर रहा था। सच कहूं तो अपने पोते करण के साथ काम करने की खुशी को शब्दों में नहीं बयान कर पाऊंगा। मैं दीवाना हो गया हूं (हंसते हुए)। करण मेरा पोता है, मुझे यकीन है वो जरूर कुछ कर दिखाएगा।

बॉक्सर की झलक दिखेंगी हालांकि इसकी कहानी पूरी तरह से अलग होंगी:

फिल्म के हर किरदार में बॉक्सर का खून है तो ऐसे में सीक्वल में बॉक्सर की झलक दिखेगी हालांकि इसकी कहानी पूरी तरह से अलग होगी। इसकी स्क्रिप्ट आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर लिखी गई है। फिलहाल हमने 'अपने 2' को अनाउंस करने का ही सोचा है। शूटिंग मार्च 2021 में शुरू होंगी और फिल्म दिवाली पर रिलीज होंगी।

2007 में रिलीज हुई थी 'अपने'

बता दें 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र ने एक बॉक्सर का किरदार निभाया था। वह अपने बेटों अंगद (सनी देओल) और करण (बॉबी देओल) को वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर बनाना चाहते थे। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ, दिव्या दत्ता, किरण खेर, जावेद शेख, परवीन डबास, और आर्यन वैद्य जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

बेटी अहाना के जुड़वां बच्चे होने पर खुश हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल ने हाल ही में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। इस पर धर्मेंद्र ने कहा, "बहुत खुशी है एक बार फिर से नाना बनने की। वो हमेशा से जुड़वां बच्चे चाहती थी और भगवान ने उसकी सुन ली (हंसते हुए) पूरा परिवार बहुत खुश है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
apne 2: 14 years later, in the sequel of the film 'Apne', 3 generations of Deol family, Dharmendra said, "I was waiting for this day".


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lfGnSc

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सीक्रेट मिशन के 3 अहम मोहरे मार गिराए

न्यूक्लियर हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहे ईरान पर 2020 बेहद भारी साबित हुआ। इस साल उसने तीन बेहद अहम किरदारों को गंवा दिया। तीनों की ही हत्या हुई। सबसे पहले स्पेशल फोर्स चीफ जनरल कासिम सुलेमानी की बगदाद में हत्या हुई। इसके बाद अलकायदा छोड़कर ईरान का मोहरा बना अबु मोहम्मद अल मासरी मारा गया। शुक्रवार को न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह को कत्ल कर दिया गया।

30 नवंबर को फार्स न्यूज एजेंसी ने खुलासा किया कि फखरीजादेह की हत्या रिमोट कंट्रोल वाली मशीन गन से हुई थी। यह गन किसी अन्य कार से ऑपरेट हो रही थी। ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियों ने इन हत्याओं को अंजाम दिया। हालांकि, अब तक अल मासरी पर उसने औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। यहां इस मामले को समझने की कोशिश करते हैं।

विवाद की जड़

  • करीब 20 साल से ईरान एटमी ताकत हासिल करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका समेत पश्चिमी देश, इजराइल और अरब वर्ल्ड को लगता है कि अगर ईरान ने न्यूक्लियर हथियार बना लिए तो इससे दुनिया को खतरा पैदा हो जाएगा।
  • 2010 में ईरान को रोकने के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका ने पाबंदियां लगाईं।
  • 2015 में ईरान का इन शक्तियों से समझौता हुआ। ज्यादातर पाबंदियों से उसे राहत मिली।
  • जनवरी 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने समझौता रद्द किया। ईरान पर सख्त प्रतिबंध लगाए। ये कोरोना दौर में भी जारी हैं।

एटमी जुनून
दो महीने पहले इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया कि ईरान के पास इस वक्त 2105 किलोग्राम एनरिच यूरेनियम है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, यह 300 किलोग्राम से ज्यादा नहीं हो सकता। ईरान ने दावा किया कि उसके पास लेटेस्ट सेंट्रीफ्यूज भी हैं जो यूरेनियम को एनरिच करते हैं। एनरिच यूरेनियम ही न्यूक्लियर एनर्जी या एटमी हथियार बनाने के काम आता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ईरान अब भी एटमी ताकत बनने से बहुत दूर है। क्योंकि, उसके पास बाकी तकनीक नहीं है।

ईरान से किसको, क्या दिक्कत?
अमेरिका :
अमेरिका के अरब देशों और इजराइल से करीबी रिश्ते हैं। कुछ देशों में उसके मिलिट्री बेस हैं। अमेरिका को लगता है कि ईरान ने एटमी ताकत हासिल कर ली तो अरब देशों पर उसका दबदबा काफी बढ़ जाएगा।
अरब देश : सुरक्षा और हथियारों के लिए अरब देश 95% तक अमेरिका पर निर्भर हैं। ईरान शिया जबकि अरब देश सुन्नी बहुल हैं। अरब देशों की शाही हुकूमतों को लगता है कि ईरान एटमी ताकत बन गया तो वो इसका इस्तेमाल उनके खिलाफ कर सकता है।
इजराइल : अरब देशों के लिए इजराइल पहले ईरान की तरह ही दुश्मन देश था। अब बहरीन और यूएई के बाद सऊदी अरब भी उसके करीब आ रहा है। अरब देशों के पेट्रो डॉलर और इजराइल की टेक्नोलॉजी-मिलिट्री पावर ईरान को रोकने में लगे हैं। ईरान और इजराइल के रिश्ते अमेरिका, फिलिस्तीन और अरब देशों की वजह से बिल्कुल खत्म हो चुके हैं। वे दुश्मन देश हैं।

CIA और मोसाद
ईरान का आरोप है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA और इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद मिलकर उसे कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने हालियों दो रिपोर्ट्स में इसका खुलासा भी किया है।

तीन कत्ल : कौन, कब और कैसे मारा गया?
1. जनरल कासिम सुलेमानी : ये ईरान की स्पेशल फोर्स के कमांडर इन चीफ थे। ईरान जनता के बीच राष्ट्रपति हसन रूहानी से ज्यादा लोकप्रिय थे। 3 जनवरी की रात सीक्रेट विजिट पर इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे। CIA ने कार में बैठते वक्त रॉकेट हमले में सुलेमानी को मार गिराया। ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। अमेरिका को बदला लेने की धमकी दी। अब तक कुछ नहीं हुआ।

2. अबु मोहम्मद अल मासरी : अल कायदा में नंबर दो था। तेहरान में हबीब दाऊद के नाम से छिपा था। लादेन का समधी था। 7 अगस्त को कुछ लोगों ने मासरी और उसकी बेटी को कार में ढेर कर दिया। ईरान ने मामला दबाने की कोशिश की। लेकिन, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN ने साफ कर दिया कि मासरी को मोसाद के सीक्रेट एजेंट्स ने मारा है। ईरान अब तक चुप है।

3. मोहसिन फखरीजादेह : ईरान के एटमी प्रोग्राम के हेड थे। 27 नवंबर को तेहरान में कुछ लोगों ने उन्हें कार में मार गिराया। ईरान का आरोप है कि यह काम मोसाद ने किया है। 2010 से 2012 के बीच ईरान के चार और न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स मारे गए थे। ये सभी मोहसिन के सहयोगी थे। अमेरिका और इजराइल अब तक मोहसिन की हत्या पर कुछ बोलने तैयार नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Iran Vs US Israel Tension; Qasem Soleimani To Nuclear Scientist Mohsen Fakhrizadeh, Three Killed In One Year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3loRnwy

क्राउन प्रिंस ने बेटी को बॉयफ्रेंड से शादी करने की इजाजत दी, कहा- उनके फैसले का सम्मान करता हूं

जापान के क्राउन प्रिंस फुमिहितो ने अपनी बेटी माको को उनके बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी करने की इजाजत दे दी है। दोनों की शादी लंबे समय से टल रही थी। प्रिंसेस माको 2018 में अपने यूनिवर्सिटी फ्रेंड कोमुरो से शादी करने वाली थीं। माको ने 2017 में उनसे सगाई करने का ऐलान किया था।

कोमुरो के रॉयल फैमिली से बाहर के होने और उनकी मां की आर्थिक परेशानियों को शादी में देरी की वजह बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में राज परिवार ने इससे इनकार किया था।

पिता ने आर्थिक मामले सुलझाने को कहा
दूसरी तरफ, क्योडो न्यूज एजेंसी ने खबर दी थी कि नरेश नरुहितो के छोटे भाई क्राउन प्रिंस फुमिहितो ने शादी से पहले आर्थिक मामले सुलझाने को कहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुमिहितो ने कहा,‘इस मुद्दे को सुलझाना जरूरी है, ताकि लोग इस शादी को स्वीकार कर सकें। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग उनकी शादी से सहमत नहीं हैं। लोग इससे खुश भी नहीं हैं।’

कोमुरो ने आर्थिक परेशानी से इनकार किया
क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रिंसेस माको के बॉयफ्रेंड कोमुरो ने पिछले साल ही उनके परिवार में किसी तरह की आर्थिक परेशानी से इनकार किया था। वे अभी न्यूयॉर्क की फोडम यूनिविर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी मां के पुराने मंगेतर के बकाया लोन का मुद्दा सैटल हो चुका है। हालांकि पुराने मंगेतर ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि लोन का मुद्दा अनसुलझा था।

अब क्राउन प्रिंस ने शादी की मंजूरी दी
तमाम विवादों के बीच, क्राउन प्रिंसेस ने माको की शादी पर सहमति दे दी है। क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, क्राउन प्रिंस फुमिहितो ने कहा- जापान के संविधान के मुताबिक, शादी में दूल्हे और दुल्हन दोनों की सहमति जरूरी है। अगर उनकी यही मर्जी है, तो एक पिता होने के नाते मुझे उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।

शादी पर शाही दर्जा छिन जाएगा
प्रिंसेस माको क्राउन प्रिंस फुमिहितो और प्रिंसेस किको की बड़ी बेटी हैं। कोमुरो से शादी करने के साथ ही माको का शाही दर्जा छिन जाएगा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि दोनों शादी कब करेंगे। लोकल मीडिया ने पिछले महीने खबर दी थी कि पिछले महीने प्रिंसेस माको ने जल्दी शादी करने की इच्छा जताई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान के क्राउन प्रिंस की बेटी प्रिंसेस माको अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो के साथ। दोनों ने 2017 में सगाई की थी। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1DtlM

एक्ट्रेस ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाया शादी का झांसा देकर रेप और पोर्न वीडियो भेज परेशान करने का आरोप, केस दर्ज

टीवी और वेब सीरीज की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर आयुष तिवारी पर रेप का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की कंप्लेंट पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376(बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में कास्टिंग डायरेक्टर का कोई रिएक्शन नहीं आया है और न ही किसी की गिरफ्तारी अभी तक हुई है। पीड़िता ने अपनी कंप्लेंट में कहा है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से उसे पोर्न वीडियो भेज परेशान कर रहा है।

पिछले दो साल से आरोपी को जानती थी एक्ट्रेस
वर्सोवा पुलिस ने मामले में जांच शुरु करते हुए एक्ट्रेस का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अगले सप्ताह आयुष को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि आयुष तिवारी ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया है। एक्ट्रेस को एक वेब सीरीज के लिए आयुष तिवारी ने कास्ट किया था। जांच में सामने आया है कि पीड़िता, आरोपी को पिछले दो साल से जानती थी।

पोर्न वीडियो दिखाकर रेप का आरोप
वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, आयुष तिवारी ने पीड़िता को शादी का लालच दिया और दो साल तक उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोपी आयुष तिवारी पर पोर्न वीडियो दिखाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है, 'आयुष अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ रेप करता था। कुछ समय पहले उसने आयुष का साथ छोड़ दिया था। साथ छोड़ने के बावजूद वह मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो भेज रहा है।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि आरोपी इसकी पिटाई करता था।

आरोपी का घर छोड़ने के बाद पीड़िता ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। उसने भी आयुष तिवारी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार पीड़ित वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने आयुष तिवारी को पूछताछ के लिए इसी सप्ताह समन भेजा है। वह और पीड़िता एक ही वेब सीरिज में साथ काम कर चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VgsyZ5

1 दिसंबर को गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से मंदिर में शादी करेंगे आदित्य नारायण, तिलक सेरेमनी की फोटो हुईं वायरल

प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे, होस्ट, एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं। 29 नवंबर को दोनों की तिलक सेरेमनी हुई जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इन तस्वीरों में श्वेता और आदित्य ट्रेडिशनल ऑउटफिट में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में श्वेता होने वाले सास-ससुर उदित नारायण और दीपा के साथ दिख रही हैं।

दिसंबर में होगी आदित्य- श्वेता की शादी

इससे पहले आदित्य ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "हम शादी करने जा रहे हैं। मैं सबसे लकी हूं, जिसे श्वेता मिली। मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और अब हम फाइनली दिसंबर में शादी कर रहे हैं। हम दोनों बेहद निजी लोग हैं और मानते हैं कि किसी की निजी जिंदगी को निजी रखना सबसे अच्छा है। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं। आपसे दिसंबर में मिलूंगा।"

जब श्वेता ने ठुकरा दिया था आदित्य का ऑफर

आदित्य और श्वेता ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'शापित' में साथ काम किया था और यहीं से उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था। एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया था कि 'शापित' के सेट पर जब उन्होंने श्वेता से साथ में लंच करने के लिए पूछा था तो एक्ट्रेस ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था।

बकौल आदित्य, "फिर मेरी मां ने उससे कहा कि तुम दोनों को साथ में लंच करना चाहिए, क्योंकि तुम फिल्म कर रहो। इसलिए हम ओशिवारा के 5 स्पाइस रेस्त्रां में गए। वहां वह 30 मिनट तक मुंह फुलाके बैठी रही। जैसे कि उसे मेरी जिंदगी में कोई इंटरेस्ट न हो। बहुत बड़ी मेहरबानी की थी मेरे सामने बैठके।"

आदित्य ने आगे कहा, "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि उसने मुझे पहली बार तब पसंद किया था, जब उसने फैमिली मेंबर्स के साथ मेरी बॉन्डिंग देखी। तब उसे अहसास हुआ कि मैं फैमिली मैन हूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aditya Narayan And Shweta Agarwal's Wedding Functions Begin; Pictures From Tilak Ceremony Are Gorgeous


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37mG0QH

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की रस्में शुरू, तिलक सेरेमनी में पिता उदित नारायण से मिला आशार्वाद​​​​​​​

सिंगर, होस्ट और एंकर आदित्य नारायण 1 दिसम्बर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी मुंबई के एक मंदिर में होने वाली है जिसमें महज परिवार वाले ही शामिल हो सकेंगे। शादी से पहले अब आदित्य और श्वेता की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को आदित्य के घर पर दोनों की तिलक सेरेमनी रखी गई थी जिसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज भी अब सामने आ चुकी हैं।

आदित्य नारायण के फैन पेज से लगातार उनकी और श्वेता की तिलक सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टेज पर बैठे हुए आदित्य और श्वेता को आशीर्वाद देने लिजेंड्री सिंगर उदित नारायण और उनकी पत्नी पहुंचे हैं।

इस सेरेमनी के दौरान जहां आदित्य ने गहरे नीले रंग का प्रिंटेड ट्रेडिशनल कुर्ता पहना है वहीं हल्के नारंगी रंग का लहंगा पहने हुए श्वेता अग्रवाल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सेरेमनी के दौरान ली गई एक फैमिली फोटो भी सामने आई है जिसमें आदित्य के साथ उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं।

##

1 दिसम्बर को मंदिर में होगी शादी

आदित्य और श्वेता 1 दिसम्बर की दोपहर मुंबई के एक मंदिर में ट्रेडिशनल रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में महज 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे क्योंकि कोरोना गाइडलाइन के चलते ज्यादा लोगों की परमिशन नहीं मिली है।

2 दिसम्बर को 5- स्टार होटल में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

उदित नारायण ने हाल ही में कोईमोई वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि दोनों की शादी के बाद मुंबई के 5 स्टार होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है जिसमें शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन और पीएम नरेंद्र मोदी को भी न्यौता भेजा गया है। इसके अलावा इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।

4 नवम्बर को हुई थी रोका सेरेमनी

एक महीने पहले ही आदित्य ने लेडी लव श्वेता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए जल्द शादी करने की खुशखबरी दी थी जिसके बाद दोनों ने 4 नवम्बर को रोका किया था। इस सेरेमनी में सिर्फ कपल के परिजन ही शामिल हुए थे।

##

वेडिंग बेल्स:5 स्टार होटल में होगा आदित्य- श्वेता का ग्रैंड रिसेप्शन, अमिताभ बच्चन और पीएम नरेंद्र मोदी को भी दिया गया है न्यौता



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aditya Narayan and Shweta Aggarwal's wedding rituals begin, father Udit Narayan gives blessing in Tilak Ceremony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39tfEzw

LAC के डायरेक्टर का खुलासा, शूट पर अजीब बिहेवियर कर रहे थे राहुल रॉय, ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे

एक्टर राहुल रॉय इन दिनों नानावटी अस्पताल, मुंबई में भर्ती हैं। उन्हें बेन स्ट्रोक की समस्या के चलते भर्ती किया गया है। राहुल करगिल में फिल्म LAC की शूटिंग कर रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें ट्रीटमेंट के श्रीनगर से मुंबई लाया गया। राहुल की सेहत पर फिल्म के डायरेक्टर नितिन कुमार गुप्ता ने मुंबई मिरर से बातचीत की है।

LAC के एक सीन में एक्टर निशांत मलकानी के साथ राहुल रॉय

बात करने में हो रही थी परेशानी

नितिन कुमार गुप्ता ने बताया, गुरुवार को वह राहुल से मिलने उनके होटल सुइट में गए थे तब उन्हें आभास हुआ कि वह कुछ अजीब बिहेवियर कर रहे हैं। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे।

डायरेक्टर ने कहा, ''डॉक्टर होने के नाते, मुझे लगा कि शायद उन्हें अफासिया है जिससे बोलने में परेशानी होती है। यह देखकर मैं उन्हें सीटी स्कैन के लिए लोकल अस्पताल लेकर गया। उनकी हालात देखकर डॉक्टर ने कुछ नहीं कहा लेकिन मैंने राहुल की रिपोर्ट्स अपने डॉक्टर दोस्तों को दिखाई। उनमें से एक दोस्त ने कहा कि यह मिनी स्ट्रोक के लक्षण हैं जो कि सीटी स्कैन में पकड़ नहीं आ पाया इसलिए हमने उन्हें ट्रीटमेंट के लिए मुंबई लाना बेहतर समझा।''

सूत्रों के मुताबिक, राहुल की कंडीशन अब स्टेबल है। नितिन ने कहा कि राहुल अभी ऑब्जरवेशन हैं और बात करने की हालत में हैं। नितिन ने ये भी खुलासा किया कि वो राहुल के मेडिकल बिल भर रहे हैं क्योंकि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं।

तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं

तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनु अग्रवाल भी लीड रोल में थीं। इसके बाद वे 'जुनून' (1992), 'फिर तेरी कहानी याद आई' (1993), 'नसीब' (1997), 'एलान' (2011) और 'कैबरे' (2019) जैसी फिल्मों में काम किया। वे 'बिग बॉस' के पहले सीजन (2007) के विनर भी रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LAC Director Reveals Rahul Roy Showed Unusual Behaviour And Was Unable To Make 'Cohesive Sentences'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33pDzvx

फाइजर की वैक्सीन अप्रूव करने वाला UK पहला देश बन सकता है; अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

भारत में अब भी कोरोना वैक्सीन अंतिम स्टेज के ट्रायल्स में है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी महीने वैक्सीन की डिलीवरी और लगाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। ब्रिटेन की तैयारियों को देखकर लगता है कि फाइजर और बायोएनटेक के वैक्सीन को सबसे पहले अप्रूवल मिल जाएगा। साथ ही 7 दिसंबर से इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की एडवायजरी मीटिंग 10 दिसंबर को है, जब किसी वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दिया जा सकता है।

जल्द से जल्द अप्रूवल देगा ब्रिटेन

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन ने अप्रूवल प्रक्रिया को तेजी देने की योजना बनाई है। फाइजर और बायोएनटेक का बनाया वैक्सीन सबसे पहले अप्रूव हो सकता है। अब तक सिर्फ चीन और रूस ने ही अपने वैक्सीन को लोगों को लगाने के लिए अप्रूवल दिया है। हालाकि, उनके फैसलों पर सवाल भी उठे हैं क्योंकि उन्होंने यह अप्रूवल लार्ज-स्केल ट्रायल्स के नतीजे आने के पहले ही दे दिया था।

ब्रिटिश सरकार को लग रहा है कि वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया क्रिसमस से पहले शुरू कर दी जाए। UK के ड्रग रेगुलेटर मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने कहा है कि सेफ्टी से समझौता किए बिना वह फाइजर वैक्सीन को जितना कम समय में हो सके, अप्रूवल दे देगी।

अमेरिका में इसी महीने लगने लगेंगे वैक्सीन

अमेरिका के नेशनल इंस्टि्टयूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज के प्रमुख एंथनी फॉसी ने कहा कि हम प्रायरिटी ग्रुप्स को दिसंबर खत्म होने से पहले वैक्सीन लगाना शुरू कर देंगे। फाइजर ने ही अमेरिका में भी इमरजेंसी यूज अप्रूवल के लिए FDA को अप्लाई किया है।

फाइजर और बायोएनटेक के वैक्सीन कैंडिडेट BNT162b2 ने अंतिम फेज के ट्रायल्स के बाद वैक्सीन को कोरोनावायरस के खिलाफ 95% इफेक्टिव होने का दावा है। इससे पहले अमेरिका की ही एक कंपनी मॉडर्ना ने भी अपने वैक्सीन के 94.5% इफेक्टिव होने का दावा किया था। अब तक फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्ना, रूस के स्पूतनिक V और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन के ही फेज-3 के नतीजे सामने आए हैं।

जर्मनी में भी इसी महीने मिलेगा अप्रूवल

जर्मनी के अधिकारियों का कहना है कि यूरोपीय संघ के रेगुलेटर से अप्रूवल मिलते ही दिसंबर में ही लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जर्मनी के हेल्थ मिनिस्टर ने बावरियन रेडियो से कहा कि हमें उम्मीद है कि 15 दिसंबर से पहले फाइजर के वैकक्सीन को अप्रूवल मिल जाएगा।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय संघ में दवाओं को लाइसेंस देने वाली यूरोपीयन मेडिसिन्स एजेंसी अगले हफ्ते फाइजर-बायोटेक और मॉडर्ना के वैक्सीन को अप्रूवल देने पर फैसला ले सकती है। यदि अगले हफ्ते ऐसा हो जाता है तो इस ब्लॉक के 27 सदस्य देशों में दिसंबर में ही वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी।

UK ने सात अलग-अलग प्रोड्यूसर्स से 35 करोड़ वैक्सीन खरीदने पर सहमति जताई है। कोशिश यह है कि जितना ज्यादा हो सके, उतने लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जाए। हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा कि उसने मॉडर्ना के वैक्सीन के लिए ऑर्डर को 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pfizer Covaxin (Coronavirus) Vaccine Tracker Latest Update | India US Germany UK COVID Vaccine BioNTech-Pfizer Deliveries


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36kGgkf

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा बांध बनाएगा चीन, भारत ने कहा- ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते का पालन करें

चीन तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर अब तक का सबसे बड़ा बांध बनाने जा रहा है। अगले साल से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। चीन के सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि बांध बनने से दक्षिण एशियाई देशों से सहयोग के रास्ते खुलेंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते का पालन करने को कहा है।

चीन ने 14वीं पंचवर्षीय योजना में ब्रह्मपुत्र पर हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट बनाने की बात कही है। इस बड़े बांध की तैयारी ने भारत और बांग्लादेश की चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही देश ब्रह्मपुत्र के पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि चीन ने इन चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह दोनों देशों के हितों का ध्यान रखेगा।

भारत को पानी के इस्तेमाल का हक
ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश को ब्रह्मपुत्र का पानी इस्तेमाल करने का अधिकार मिला हुआ है। भारत ने चीन के अधिकारियों से समझौते का पालन करने को कहा है। भारत ने यह भी कहा है कि चीन ध्यान रखे कि नदी के ऊपरी हिस्से में किसी भी गतिविधि से निचले हिस्सों में बसे देशों को नुकसान न हो।

चीन बोला- आंतरिक सुरक्षा पुख्ता होगी
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से वहां के पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन यान झियोंग ने कहा- यारलंग जोंगबो (ब्रह्मपुत्र का तिब्बती नाम) नदी के निचले इलाके में इस प्रोजेक्ट के बन जाने से आंतरिक मजबूत होगी। साथ ही, पानी की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

तिब्बत में पहले ही बड़ा बांध मौजूद
चीन पहले ही तिब्बत में 11 हजार 130 करोड़ रुपए की लागत से जाम हाइड्रोपॉवर स्टेशन बना चुका है। 2015 में बना यह प्रोजेक्ट चीन का सबसे बड़ा बांध है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, तिब्बत के मेडॉग इलाके में मौजूद यारलंग जोंगबो (ब्रह्मपुत्र का तिब्बती नाम) के ग्रांड कैनियन पर नया बांध बनेगा। चीनी मीडिया ने इसे सुपर हाइड्रोपॉवर स्टेशन कहा है।

नया बांध इतिहास में सबसे बड़ा होगा: चीन
चाइना सोसाइटी फॉर हाइड्रोपॉवर की 40वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन यान झियोंग ने कहा- यह बांध इतिहास में सबसे बड़ा होगा। यह चीन की हाइड्रोपॉवर इंडस्ट्री के लिए भी ऐतिहासिक मौका होगा। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रह्मपुत्र पर बनने वाला नया बांध मौजूदा प्रोजेक्ट से भी बड़ा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ चाइन के चेयरमैन यान झियोंग ने कहा- ब्रह्मपुत्र पर बनने वाला नया बांध इतिहास में सबसे बड़ा होगा। -प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39qifKh

टीवी इंटरव्यू में ट्रम्प बोले- बाइडेन को राष्ट्रपति नहीं मानूंगा, चुनाव में उनका षड्यंत्र नहीं भूल सकता

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव नतीजों को लेकर अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। री-इलेक्शन की उनकी याचिका खारिज होने के बाद पहले टीवी इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा- मैं जो बाइडेन को कभी राष्ट्रपति के तौर पर स्वीकार नहीं करूंगा। मैं बड़े पैमाने पर वोटिंग फ्रॉड के उनके षड्यंत्र को नहीं भूल सकता।

फॉक्स न्यूज को रविवार को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने साफ कहा- आप मेरी राय नहीं बदल सकते। छह महीने में मेरा नजरिया नहीं बदला है। इस चुनाव में धांधली हुई है। यह चुनाव पूरी तरह फर्जी था। अगर ऐसा नहीं होता, तो हम आराम से चुनाव जीत जाते।

सबूत नहीं, पर जीत का दावा बरकरार
3 नवंबर के बाद अपने पहले टीवी इंटरव्यू में ट्रम्प लगातार चुनाव में फर्जीवाड़े की बात कहते रहे। हालांकि वे इसके लिए कोई सबूत नहीं दे सके। उनकी लीगल टीम भी अब तक चुनाव में धांधली को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं जुटा सकी है।

हमें सबूत पेश नहीं करने दिए जा रहे
देशभर की अदालतों में ट्रम्प की तरफ से दाखिल केस एक के बाद खारिज हो रहे हैं। पेन्सिलवेनिया के सुप्रीम कोर्ट ने भी शनिवार को ट्रम्प के समर्थकों की तरफ से दायर लॉ सूट खारिज कर दिया। इसमें पेन्सिवेनिया में बाइडेन की जीत को चुनौती दी गई थी। इस पर ट्रम्प ने कहा- हम सबूत पेश करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जज हमें इसकी इजाजत नहीं देते। हम फिर भी कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास ढेर सारे सबूत हैं।

सुप्रीम कोर्ट हमारी बात नहीं सुन रहा
अमेरिका में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) का प्रमुख राष्ट्रपति ही होता है। इसके बावजूद ट्रम्प ने दोनों विभागों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। ट्रम्प ने कहा- वे सीन से ही गायब हैं। सुप्रीम कोर्ट को हमारी बात सुननी चाहिए थी। अगर सुप्रीम कोर्ट ऐसे मामले में दखल नहीं दे सकता, तो उसके होने का मतलब क्या है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चुनाव में धांधली के दावे कोर्ट में खारिज होने पर ट्रम्प बोले- हम सबूत पेश करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जज हमें इसकी इजाजत नहीं देते।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o8bv85

US में पहली बार एक दिन में 2 लाख से ज्यादा मरीज आए, एक के बाद लगातर दूसरी लहर की चेतावनी

दुनिया में महामारी का कहर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका में स्थिति गंभीर बनी हुई है। जनवरी (पहला मामला सामने आने के बाद) के बाद से पहली बार 2 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज के डायरेक्टर डॉ. एंथनी फॉसी ने एक के बाद लगातार दूसरी लहर आने की चेतावनी दी है।

NBC न्यूज चैनल के एक प्रोग्राम में फॉसी ने कहा कि अचानक से कुछ बदलने नहीं जा रहा। हालांकि अभी भी देर नहीं हुई है। लोग थैंक्सगिविंग की छुट्टियां मनाकर घर लौट रहे हैं। सभी मास्क पहने, बड़े ग्रुप न बनाएं और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखें।

चीन: वायरस पर नया प्रोपेगैंडा फैला रहा
पूरी दुनिया में कोरोनावायरस चीन के वुहान से ही फैला। अब चीन नया प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया इस बात को बढ़-चढ़कर बता रहा है कि वायरस चीन से नहीं फैला। उनके देश में यह वायरस फ्रोजन फूड्स के जरिए किसी बाहर के देश से आया। ‘पीपुल्स डेली’ समेत कई चीनी अखबारों के मुताबिक- सभी सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कोरोनावायरस आउटब्रेक वुहान में नहीं हुआ। चीन के पूर्व चीफ एपिडेमियोलॉजिस्ट झेंग गुआंग का कहना है कि वुहान में वायरस का पता चला, लेकिन वहां पैदा नहीं हुआ।

इन देशों में हालात
इराक: फरवरी के बाद पहली स्कूल खुल चुके हैं। हफ्ते में 6 दिन बच्चे पढ़ने जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
लेबनान: आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहे देश ने कोरोना प्रतिबंधों में कुछ छूट दी है, ताकि क्रिसमस और नए साल से पहले इकोनॉमी को कुछ बेहतर किया जा सके।
टर्की: यहां स्थिति लगातार बिगड़ रही है। रविवार को लगातार 7वें दिन रिकॉर्ड मौतें (185) हुईं।
फिलिस्तीन: सुविधाओं की कमी के चलते यहां भी मामले बढ़ रहे हैं। WHO ने गाजा के एक हॉस्पिटल में 15 वेंटिलेटर दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो लॉस एंजिल्स की है। अमेरिका में आज से कोरोना प्रतिबंधों रिन्यू हो रहे हैं। नई पाबंदियां लगें, इससे पहले रविवार को लोगों ने बीच पर जाकर लुत्फ उठाया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37h2nY1

बोको हरम के आतंकियों ने मजदूरों-किसानों पर हमला किया, 110 लोगों के हाथ-पांव बांधकर गला रेत दिया

नाइजीरिया में इस्लामिक टेरर ग्रुप बोको हरम के आतंकियों ने 110 लोगों की हत्या कर दी। आतंकियों ने यहां एक गांव पर हमला बोला। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को आंतकियों ने निशाना बनाया। उन्हें पकड़कर पहले उनके हाथ-पांव बांध दिए और फिर सबका गला रेत दिया। यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इस घटना की निंदा करते हुए हालात पर चिंता जताई है।

गांव के पास बने मैदान में आतंकी हमले में मारे गए गांव वालों के शव दफनाए गए।

पहले 43 लोगों के शव बरामद हुए थे
घटना शनिवार की है। यहां नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर के पास के एक गांव बोको हरम के आतंकियों ने हमला किया था। घटना के बाद मौके से 43 शव बरामद हुए थे। बाद में ये आंकड़ा बढ़कर 110 से ज्यादा हो गया। UN ने भी कहा कि यहां मरने वालों की संख्या 110 से ज्यादा है।

कई साल से यहां आतंकी हमला हो रहा
जिहादी गतिविधियों का विरोध करने वाली मिलिशिया के नेता बाबाकुरा कोलो ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर इनके गले काटे गए। बाबाकुरा ने बताया कि इस इलाके में बोको हरम आतंकी संगठन एक्टिव है। कई सालों से वह मजदूरों को निशाना बना रहा है।

आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शव दफन करते स्थानीय लोग और प्रशासन।

राष्ट्रपति बोले- पूरा देश घायल हुआ
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आतंकी हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार की तैयारी करते स्थानीय लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fO95bG

शेखर सुमन ने सुशांत की मौत की जांच पर कहा- सबूतों के अभाव के चलते CBI, NCB और ED असहाय हैं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर एक्टर शेखर सुमन ने निराशा जाहिर की है। उन्हें लगता है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जैसी एजेंसियां सबूतों की कमी के चलते असहाय हो गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फंदे पर लटके पाए गए थे। इसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की, अकाउंट से पैसों के ट्रांसफर का आरोप लगाया। तब ये मामला CBI और ED के पास आया। इसके बाद रिया और शोविक की वॉट्सऐप चैट से ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद NCB इनवॉल्व हुई।

शेखर ने दो दिन पहले किया था ट्वीट
शेखर सुमन ने जांच पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि CBI, ED और NCB ने जांच, गिरफ्तारी और पूछताछ को लेकर निष्पक्ष काम किया है। हालांकि, मुझे लगता है कि किसी सबूत के अभाव में वो असहाय हो गई हैं। ऐसे में हमें इंतजार करना होगा और ये देखना होगा कि इस मामले में एजेंसियां कितनी भाग्यशाली रहती हैं।

##

CBI पर लगाया था आरोप
शेखर सुमन ने कुछ दिन पहले ही CBI पर आरोप लगाया था कि एजेंसी के पास अभी तक इस केस को लेकर निर्णायक सबूत हाथ नहीं लगा है। उन्होंने कहा था कि CBI लंबे समय से जांच कर रही है, लेकिन उसके पास कोई निष्कर्ष नहीं है। क्या अधिकारी इस बारे में हमें कोई अपडेट देंगे। कुछ देर के सन्नाटे का मतलब यह नहीं है कि हमने हथियार डाल दिए हैं या हम भूल गए हैं।

इसी महीने की शुरुआत में शेखर सुमन ने यह भी कहा था कि हर उस व्यक्ति को माफी मांगनी चाहिए थी, जिसने उन पर यह आरोप लगाया था कि वे सुशांत की मौत के मामले का इस्तेमाल बिहार में राजनीति के लिए कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Sushant singh death probe Shekhar Suman Felt CBI, NCB and ED are Helpless because of Lack Of Evidence


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3moPwt2

रविवार, 29 नवंबर 2020

सना खान का नया वीडियो: एक-दूसरे को बुरी नजर से बचाने आयतुल कुर्सी पढ़ते दिखे न्यूली वेड कपल

सना खान अपनी शादी के बाद से ही बेहद एक्साइटेड हैं। वे लगातार अपनी वेडिंग के अनसीन फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने किसी फैमिली फंक्शन के दौरान रिकॉर्ड किया एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति अनस के हाथ पकड़े हुए हैं। वे दोनों एक-दूसरे को देखकर आयतुल कुर्सी पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बुरी नजर से बचाने की कवायद
पोस्ट शेयर करते हुए सना खान ने लिखा- ये आपको बुरी नजरों से बचाता है, सुनिश्चित करें कि आप इसे हर नमाज के बाद और घर से निकलने से पहले पढ़ें। हमेशा काम के लिए घर से निकलने से पहले अपने पति या पत्नी के साथ इस सूरह का पाठ करें। इस फोटो में अनस गोल्डन शेरवानी और सना ग्रीन आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

शादी में लखटकिया लहंगा पहना था
सना की शादी 20 नवंबर को हुई है। इस मौके पर उन्होंने शादी के मौके पर एक लाख का जोड़ा पहना था। सना का यह लहंगा डिजाइनर पूनम्स कॉर्चर ब्रांड का था। जिसकी कीमत 1350 डॉलर यानी करीब 99 हजार 879 रुपए है। यह ड्यूपिन क्रेप मैटेरियल से बना है, जिस पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। सना के पति मुफ्ती अनस गुजरात के एक मुस्लिम धर्मगुरू हैं और वो बिजनेसमैन भी हैं। अनस की सना से मुलाकात बिग बॉस-7 के कंटेस्टेंट एजाज खान के जरिए हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New video of Sana Khan reading Ayatul Kursi to protect each other from evil eyes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fKMCwh

ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की दूसरी दावेदारी, लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म केटेगरी के लिए चुनी गई 'शेमलेस'

फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में मलयालम फिल्म जल्लीकट्‌टू के बाद लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में सयानी गुप्ता, हुसैन दलाल और ऋषभ कपूर की फिल्म शेमलेस को दावेदार बनाकर भेजा गया है। कीथ गोम्स की लिखी हुई शेमलेस अब 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जूरी का दिल जीतने की कोशिश में नजर आएगी।

15 मिनट की थ्रिलर काॅमेडी है शेमलेस
शेमलेस का प्रोडक्शन एशले गोम्स ने किया है। इसमें कीथ गोम्स और VFX आर्टिस्ट संदीप कमल के साथ रसूल पोकुट्‌टी का साथ भी मिला है। 15 मिनट की इस कॉमेडी थ्रिलर की कहानी पिज्जा डिलिवरी गर्ल और वर्क फ्रॉम होम कर रहे प्रोफेशनल पर केन्द्रित है। शेमलेस, टेक्नोलॉजी के कारण मानव आत्मा को हुए नुकसान को बताती है, जबकि यह प्रवासी वर्ग की ओर हकदारी, मानवता और सहानुभूति जैसे मुद्दों पर सवाल भी उठाती है।

ऑस्कर के लिए इसे ट्रैप्ड, सफर, साउंड प्रूफ और विद्या बालन की नटखट जैसी फिल्मों के बीच में चुना गया।

कोरोना के कारण बदली सेरेमनी की डेट
25 अप्रैल 2021 को लॉस एंजेलिस में होने वाले 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए यह भारत की दूसरी दावेदारी है। इससे पहले लिजो जोस पेलीसरी की मलयालम फिल्म जल्लीकट्‌टू को ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। गौरतलब है कि हर साल फरवरी लास्ट वीक में होने वाली अवॉर्ड्स सेरेमनी कोरोना महामारी के कारण 2 महीने आगे बढ़ा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sayani Gupta starrer Shameless is official entry from india at 93rd Oscars in live action short film category


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HS9vRY