गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

2020 ने जाते-जाते मनोज तिवारी को दिया यादगार तोहफा, साल खत्म होने से एक दिन पहले हुआ दूसरी बेटी का जन्म

भले ही 2020 अपने अंदर कई कड़वी यादें, दुख और तकलीफें लेकर जा रहा है, लेकिन इसने कुछ लोगों के जीवन में खुशियां भी बिखेरी हैं। इनहीं में से एक हैं एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी, जो दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। मनोज ने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने गोद में बेटी लिए हुए अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा-मेरे घर आई एक नन्ही परी, नन्ही परी, जय जगदंबे।

11 साल की शादी तोड़ दूसरी बार किया था ब्याह
49 साल के मनोज तिवारी ने 1999 में सिंगर रानी तिवारी से शादी की थी। लेकिन यह चली नहीं और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी जिया तिवारी है। 2019 में जब जिया ने 12वीं की परीक्षा में अच्छा स्कोर किया तो मनोज ने उसे महंगे ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की थी। बाद में मनोज ने सुरभि से शादी की। साल के आखिरी हफ्ते में जन्मी यह बेटी मनोज- सुरभि की है।

मनोज का फिल्मी कॅरियर
बात अगर मनोज कॅरियर की करें तो वे भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर और एक्टर हैं। 2003 में मनोज ने ससुरा बड़ा पैसेवाला में किरदार निभाया था। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इसके अलावा वे दरोगा बाबू आई लव यू, और बंधन टूटे ना भी सफल रहीं। 2010 में वे बिग बॉस के चौथे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आए थे। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए जिया हो बिहार के लाला सॉन्ग भी गाया था।

समाजवादी पार्टी से राजनीति में एंट्री करने वाले मनोज फिलहाल बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं। और उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनोज तिवारी की बड़ी बेटी जिया मुंबई में ही रहती हैं, जिनसे मिलने वे अक्सर आते-जाते रहते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o3DmGU

करीबी दोस्त रूमी जाफरी का खुलासा- रिया चक्रवर्ती के लिए डरावना रहा 2020, नए साल में काम पर लौटेगी एक्ट्रेस

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार विवादों में रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती नए साल में काम पर लौट आएंगी। इस बात की जानकारी रिया के दोस्त और फिल्ममेकर रूमी जाफरी ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दी। उन्होंने कहा, "रिया अगले साल काम पर लौट आएंगी। मैं हाल ही में उनसे मिला। वे गुमसुम थीं। ज्यादा बात नहीं की। वे जिस दौर से गुजरी हैं, उसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। स्थिति ठीक होने दीजिए। मुझे लगता है कि रिया के पास कहने के लिए बहुत कुछ है।"

'रिया के लिए डरावना रहा 2020'

रूमी जाफरी ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में आगे कहा, "यह साल रिया के लिए डरावना रहा है। जाहिर तौर पर सबके लिए यह साल खराब साबित हुआ है। लेकिन उनके मामले में ट्रामा अलग स्तर का था। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक अच्छी-खासी मिडिल क्लास फैमिली की लड़की एक महीना जेल में बिताती है। इसने उसे पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।"

ड्रग्स मामले में हुई थी गिरफ्तारी

28 साल की रिया चक्रवर्ती तब अचानक विवादों में आ गई थीं, जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत (14 जून) के करीब डेढ़ महीने बाद जुलाई में उनके पिता केके सिंह ने पटना में एक्ट्रेस के और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सिंह ने रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनके बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का केस दर्ज कराया था, जो बाद में CBI को सौंप दिया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिया और उनके फैमिली मेंबर्स समेत 6 लोगों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का मामला दर्ज जांच शुरू की थी। इसी दौरान ड्रग्स कनेक्शन सामने आया और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। 8 सितंबर को जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था और 30 दिन तक जेल में रहने के बाद 7 अक्टूबर को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty is all set to resume work in the New Year, Revealed close friend and filmmaker Rumi Jaffery


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aYiDke

अलावा फर्नीचरवाला ने बताया- मॉम ने मुझसे कहा है कि 30 साल की उम्र से पहले शादी करना बेवकूफी है

इसी साल 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं अलाया फर्नीचरवाला ने एक इंटरव्यू में मां पूजा बेदी से मिली सबसे अच्छी सलाह के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हमारे देश में जहां आमतौर पर पैरेंट्स बच्चों पर शादी का दबाव बनाते हैं। वहीं, मेरे पैरेंट्स बिल्कुल उलट हैं। वे कहते हैं- अगर तुम 30 की उम्र से पहले शादी कर रहे हो तो जिंदगी की सबसे बड़ी बेवकूफी कर रहे हो। अपने काम पर फोकस करो। अपने आपको बनाने पर फोकस करो। वे मुझे हमेशा यही कहते रहते हैं।"

पैरेंट्स आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की सलाह देते हैं

जर्नलिस्ट राजीव मसंद को दिए इस इंटरव्यू में अलाया ने कहा, "जब आपकी परवरिश सिंगल पैरेंट द्वारा की जाती है तो वे स्वाभाविक रूप से बिल्कुल आजाद होते हैं। इसलिए वे सबकुछ अपने बच्चों पर छोड़ देते हैं। इस मामले में मेरे दोनों पैरेंट्स ने मुझसे कहा है- तुम्हे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना पड़ेगा।"

पैरेंट्स के सेपरेशन के वक्त 5 साल की थीं अलाया

अलाया पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी हैं। कपल के सेपरेशन के बाद उनकी परवरिश पूजा ने बतौर सिंगल पैरेंट की है। कुछ समय पहले उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में पैरेंट्स के सेपरेशन के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था, "मैं उस वक्त 5 साल की थी। इसलिए ज्यादा कुछ याद नहीं है। मेरे पास उसके बाद की यादें हैं। मेरा बचपन खुशहाल रहा है और मेरे दोनों पैरेंट्स के बीच अब भी अच्छे ताल्लुकात हैं। उन्होंने मुझे कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि कुछ दुखद हुआ है। यह बस एक तलाक भर है और ठीक है।"

अलावा अनुराग कश्यप की फिल्म में दिखेंगी

अलाया ने 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान और तब्बू की बेटी की भूमिका निभाई थी और उनके किरदार को काफी सराहना मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रोड्यूसर जय शेवाक्रमानी के साथ तीन फिल्मों की डील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alaya Furniturewala Revealed Mom Pooja Bedi Advised Her Not To Marry Before 30


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZRyzf

शाहीन बाग की दादी बिलकिस बानो को वंडर वुमन मानती हैं गैल गैडोट, फोटो शेयर कर लिखा- उम्मीद है इनसे मिलूंगी

वार्नर ब्रदर्स ने हाल ही में गैल गैडोट की फिल्म वंडर वुमन की थर्ड इंस्टॉलमेंट को कन्फर्म किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2020 में अपनी फिल्म के टाईटल के अनुसार दुनिया भर की वंडर वुमन से मिलने की इच्छा जाहिर की है। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने शाहीन बाग वाली दादी के नाम से मशहूर हुईं बिलकिस बानो को भी शामिल किया है। गैल ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर यह इच्छा जाहिर की है।


गैल ने बनाई अपनी वंडर वुमन की लिस्ट
गैल ने माय पर्सनल वंडर वुमन हैश टैग से कैप्शन लिखा है। और लिखा है - 2020 को विदाई, मेरी अपनी वंडर वीमन को मेरे प्यार के साथ। उनमें से कुछ मेरे बहुत करीब हैं। मेरी फैमिली, मेरी दोस्त, कुछ ऐसी महिलाएं जिन्हें खोजना मुझे पसंद आया और कुछ ऐसी जो अपवाद हैं। मैं उम्मीद करती हूं इनसे फ्यूचर में मिलूंगी। एक साथ, हम चमत्कार कर सकते हैं। अपनी वंडर वुमन को मेरे साथ शेयर करें।

वंडर वुमन हाल ही में 24 दिसंबर को इंडिया में भी रिलीज हुई है। यह फिल्म 8 महीने में शूट हो पाई थी।

बिलकिस को बताया इंस्पीरेशन
गैल ने सोशल मीडिया स्टोरी पर विस्तार से बिलकिस दादी को अपने फैन्स से मिलवाते हुए और यह बताते हुए कि उन्होंने उन्हें कैसे प्रेरित किया, गैल ने लिखा- "भारत में महिलाओं की समानता के लिए लड़ने वाली इस 82 साल की एक्टिविस्ट ने मुझे दिखाया कि आप जिस पर विश्वास करते हैं उसके लिए लड़ने में कभी देर नहीं होती।"

गौरतलब है कि 82 साल की बिलकिस बानो शाहीन बाग में चल रहे एंटी सीएए और एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान सामने आईं थीं। जो लगातार 3 महीनों तक चला था। बिलकिस को टाइम मैग्जीन की 100 मोस्ट इन्फ्लूएंसर पीपुल अराउंड द वर्ल्ड लिस्ट में भी शामिल किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gal Gadot share her desire to meet Bilkis Bano aka Shaheen Bagh wali Dadi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6EhpS

करीना - बिपाशा की जोरदार बहस से लेकर शाहरुख की हाथापाई तक, ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे विवादित लड़ाइयां

ऑन-स्क्रीन साथ नजर आने वाले सितारे भले ही एक साथ बेहतरीन केमिस्ट्री शेयर करते हैं हालांकि कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो अपने को-स्टार से हुई लड़ाइयों के चलते काफी सुर्खियों में रहे हैं। आइए देखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे विवादित लड़ाइयां कौन सी हैं-

करीना कपूर खान- बिपाशा बासु

साल 2001 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म अजनबी में करीना कपूर खान और बिपाशा बासु ने फीमेल लीड रोल निभाए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना और बिपाशा के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। एक बार करीना ने लड़ाई के बीच ही बिपाशा को काली बिल्ली तक कह दिया था। साथ ही करीना ने बिपाशा के उस समय के ब्वॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम का भी मजाक उड़ाया था जिसके चलते उन्हें भी कई जवाब मिले थे। इस कैट-फाइट के बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए हैं।

शाहरुख खान- सलमान खान

ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन में भाइयों के किरदार में नजर आ चुके शाहरुख खान और सलमान खान की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी। कटरीना कैफ के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय पर मजाक किया थो जो सलमान से बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों की लड़ाई तो रोक दी थी हालांकि दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे की शक्ल नहीं देखी। अब धीरे-धीरे दोनों के बीच फिर बातचीत शुरू हो चुकी है। दोनों फिल्म जीरो के एक गाने में साथ नजर आए हैं।

कंगना रनोट- ऋतिक रोशन

कृश 3 में साथ नजर आए ऋतिक रोशन और कंगना रनोट रिलेशन के चलते काफी सुर्खियों में थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच लड़ाइयां शुरू हो गईं। कंगना ने ऋतिक के सभी मेल पब्लिक करते हुए उनपर कई संगीन आरोप लगाए थे हालांकि ऋतिक ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

शाहरुख खान- शिरीष कुंदर

फिल्म रा-वन की रिलीज के कुछ समय बाद शाहरुख खान और फराह खान के पति शिरीष कुंदर एक पार्टी में उलझ गए थे। ये सिर्फ बातों की लड़ाई नहीं थी बल्कि शाहरुख ने शिरीष पर हाथ भी उठाया था। पार्टी में मौजूद रहे लोग बताते हैं कि शिरीष ने रा-वन फिल्म का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि ये 150 करोड़ रुपए का एक पटाखा था। इस बात से शाहरुख ने गुस्से में आकर शिरीष को मुक्का मार दिया था। लड़ाई के बाद शाहरुख और फराह की दोस्ती भी खत्म हो गई थी।

करण जौहर- कंगना रनोट

फिल्म रंगून के बाद करण जौहर के चैट शो में पहुंची कंगना रनोट ने उन्हीं के सामने उन्हें नेपोटिज्म के झंडे गाड़ने वाला कहा था। शो के दौरान तो करण ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन ये मामला बाद में काफी बड़ा हो गया। कई प्रमोशनल इवेंट और इंटरव्यू में करण और कंगना ने एक दूसरे के खिलाफ काफी अपमानजनक बातें की थीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी कंगना ने करण पर नेपोटिज्म और कैंप चलाने के आरोप लगाए थे।

सलमान खान- विवेक ओबेरॉय

सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। इस बात से नाराज होकर सलमान खान ने विवेक को लगभग 41 कॉल किए जिनमें एक्टर ने उन्हें नशे में जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। सलमान से परेशान होकर विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी जिसमें उन्होंने धमकियों और कॉल करने की बात का खुलासा किया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी। बाद में विवेक का बॉलीवुड करियर पूरी तरह से खत्म हो गया जिसका जिम्मेदार हर कोई सलमान खान को मानता है। विवेक ने सलमान से माफी भी मांगी थी हालांकि सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया।

अरिजित सिंह- सलमान खान

एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अरिजीत सिंह ने स्टेज में सलमान से अवॉर्ड लेते हुए उनकी फिल्मों का मजाक उड़ा दिया था। सलमान ने उस समय तो कोई रिएक्शन नहीं दिया हालांकि बाद में दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई। सलमान खान की फिल्म सुल्तान का गाना जग घूमेया पहले अरिजीत सिंह ने गाया था लेकिन लड़ाई के चलते सलमान ने उनके गाने को रिजेक्ट कर राहत फतेह अली खान की आवाज इस्तेमाल कर ली थी। इस बात से अरिजीत काफी नाराज हुए थे। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान और अपनी अनबन के बारे में भी लिखा था



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Kareena - Bipasha's vigorous debate to Shah Rukh's scuffle, these are the most controversial fights of Bollywood celebs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o9cLbC

राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म '12 ओ क्लॉक' का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी डरावने सपनों से जूझती लड़की की कहानी

राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म '12 ओ क्लॉक' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ। यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, मकरंद देशपांडे, मानव कौल, दलीप ताहिल, दिव्या जगदाले, आशीष विद्यार्थी, अली असगर और डेब्यूटेंट कृष्णा गौतम अहम भूमिका में नजर आएंगे।

क्या है फिल्म की कहानी

8 जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बुरे और भयावह सपनों से जूझ रही है और भयानक नींद में चलने वाली घटनाओं से त्रस्त होने लगती है। लड़की को इन सपनों और बुरी घटनाओं से निकालने के लिए क्या कुछ किया जाता है, फिल्म उसी के बारे में हैं।

उम्मीद है आपको डरा पाऊंगा: रामू

गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए रामगोपाल वर्मा उर्फ रामू ने कहा, "मैं अपनी फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए रोमांचित हूं। मैं अपने उस जॉनर (हॉरर) के साथ लौट आया हूं, जिसे मैं प्यार करता हूं। '12 ओ क्लॉक' 2021 में थिएटर्स में रिलीज होने वाले पहली फिल्म बनने जा रही है। उम्मीद है कि 8 जून से आपको डरा पाऊंगा।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ram Gopal Verma Released The Trailer Of Upcoming Horror Film 12 O Clock


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Yfhtq

लाल सिंह चड्‌ढा में मैंने प्यार किया के प्रेम का कैमियो करेंगे सलमान, सीन के लिए आमिर भी हुए क्लीन शेव

2020 ने फिल्मी दुनिया को कुछ खास नहीं दिया, पर 2021 नई उम्मीदें लेकर आया है। सितारों को उम्मीद है कि आने वाले साल में सबकुछ बेहतर होगा। इस बीच सलमान खान और आमिर के फैंस के लिए भी अच्छी खबर आ रही है। दोनों एक बार फिर एक ही फिल्म में नजर आएंगे।

सलमान फिल्म लाल सिंह चड्‌ढा में कैमियो करते नजर आएंगे। यह किरदार 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया के प्रेम का होगा। इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान ने कई फिल्मों में प्रेम के नाम से ही लीड रोल निभाया है।

31 साल पहले रिलीज हुई थी मैंने प्यार किया
मैंने प्यार किया की शूटिंग ऊटी में हुई थी और लाल सिंह चड्‌ढा में सलमान के रोल के लिए मुंबई में ही ऊटी जैसा सेट बनाया गया है। फिल्म का सेट भी 1989 के हिसाब से ही बनाया गया है, जब सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लाल सिंह चड्‌ढा के सीन के मुताबिक, सलमान इसमें फिल्म के गाने दिल दीवाना की शूटिंग करते नजर आएंगे। इस सीन के लिए डिजाइनर एश्ले रेबोलो ने खासतौर पर वही मशहूर ब्लैक जैकेट डिजाइन की है, जिसे सलमान ने 1989 में पहना था।

इस सीन में आमिर का किरदार एक 20 साल के आर्मी जवान का है, जो सलमान को शूटिंग करते देखना चाहता है और उनसे मिलना चाहता है। इस कैरेक्टर में उतरने के लिए आमिर कई हफ्तों से क्लीनशेव हैं।

आमिर और सलमान का यह फोटोशूट उनकी फिल्म अंदाज अपना अपना के समय का है, जो साल 1994 में आई थी।

जनवरी में होगी सीन की शूटिंग
इस सीन की शूटिंग आमिर और सलमान के छुट्टियों से लौटने के बाद 8 जनवरी को बांद्रा के महबूब स्टूडियो में होगी। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है। इसमें फॉरेस्ट गम्प की भूमिका टॉम हैंक्स ने निभाई थी। लाल सिंह चड्ढा की कहानी के मुताबिक, यह किरदार 30 साल में देश के करीब 100 शहरों की यात्रा करता है और इसके साथी ही सामाजिक, राजनीतिक, खेल जैसे क्षेत्रों में अहम मुकाम भी हासिल करता है।

जहां तक बात सलमान के कैमियो की है, तो उन्हें 1989 वाला लुक देने के लिए VFX पर काफी काम किया जाएगा, क्योंकि सलमान अपनी फिल्म अंतिम के लिए अभी दाढ़ी वाले लुक में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan will set to revisit iconic role of lover boy in Aamir Khan's Laal Singh Chaddha


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38SDJgW

अतरंगी रे की शूटिंग खत्म करने के बाद आनंद एल राय की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गौतम गुलाटी लंदन में हुए कोरोना संक्रमित

जब से इंडस्ट्री में शूटिंग और दूसरे काम दोबारा शुरू हुए हैं तब से बॉलीवुड सेलेब्स में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। गुरुवार को डायरेक्टर आनंद एल राय और एक्टर गौतम गुलाटी ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शेयर की है। आनंद मुंबई में ही हैं, जबकि गौतम इन दिनों लंदन में हैं।

15 दिन से लंदन में हैं गौतम
गौतम 15 दिन से लंदन में ही हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका हाथ दिखाई दे रहा है। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है- घटिया कोविड-19। बात गौतम की करें तो वे पिछले दिनों दिव्या खोसला कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो बेशरम बेवफा में नजर आए थे। गौतम अपने फैन्स को एक सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन उसके पहले ही उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया। वे इन दिनों रेस्ट कर रहे हैं।

##

अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की है आनंद ने
आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मुझे आज कोरोना संक्रमण हुआ है। उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि मुझे कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। मैं ठीक हूं। अथॉरिटीज के निर्देशानुसार मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। जो लोग भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हों, उनको सलाह है कि वे क्वारैंटाइन हो जाएं और गवर्नमेंट के प्रोटोकॉल फॉलो करें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

कई सेलेब्स को हो चुका है कोरोना संक्रमण
अमिताभ बच्चन, कनिका कपूर, मोरानी परिवार, नीतू कपूर, अर्जुन-मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, कृति सैनन, रकुलप्रीत सिंह, तमन्ना भाटिया, तनाज करीम जैसे दर्जनों सेलेब्स कोराेना का शिकार हो चुके हैं। वे रिकवर भी कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aanand L Rai and Gautam Gulati Tested Corona Positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hy1aQU

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर लोगों के बिना बॉल ड्रॉप इवेंट होगा, दुनिया के कई शहरों में जश्न पर रोक

दुबई में बुर्ज खलीफा, न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर और सिडनी में हार्बर ब्रिज की आतिशबाजी दुनिया में सुर्खियों में रहती है
सिंगापुर, मॉस्को, पेरिस, बर्लिन और लंदन जैसे शहरों में भी न्यू इयर सेलिब्रेशन के इवेंट्स कैंसल हुए

2021 चौखट पर है। यह साल कोरोना की दहशत के बीच कुछ ज्यादा उम्मीदें लेकर आ रहा है। कई देशों में जश्न की तैयारी है, लेकिन बंदिशों के साथ। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के नजदीक टोंगा आइलैंड पर नए साल का सूरज उगेगा और सबसे आखिरी में यह बेकर आइलैंड पर अपनी किरणें बिखेरेगा। महामारी के बीच कहां कैसे नए साल का स्वागत होगा, हम आपको बता रहे हैं।

टोंगा में सबसे पहले होती है नए साल की दस्तक
भारत में जब दोपहर के साढ़े तीन बज रहे होंगे उस समय पेसिफिक आईलैंड के टोंगा में नए साल की शुरुआत हो चुकी होगी। दुनिया के स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से माना जाता है कि यहीं सबसे पहले रात के 12 बजते हैं। हालांकि, यह ऐसा इलाका है जहां कोई आबादी नहीं रहती।

दुनिया के वो तीन शहर, जहां नए साल का जश्न सुर्खियों में रहता है
1. दुबई में बुर्ज खलीफा

यहां नए साल के स्वागत की पूरी तैयारी है। इस दौरान हर बार की तरह इस बार भी बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी, लाइट और लेजर शो होगा। लोगों को इस इलाके में बनाए गए पांच गेट से QR कोड दिखाकर एंट्री मिलेगी। यहां कोराना गाइडलाइन बेहद सख्ती से लागू की गई है। प्रोग्राम की mydubainewyear.com पर लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।

2. सिडनी का हार्बर ब्रिज
आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी यहां की जोरदार आतिशबाजी के लिए मशहूर है। माना जाता है कि यह दुनिया का पहला शहर है, जहां नए साल का जश्न सबसे पहले मनाया जाता है। 31 दिसंबर की दोपहर से सिडनी के हार्बर ब्रिज पर फेरी रेस, म्यूजिकल इवेंट्स और सैन्य प्रदर्शनों के प्रोग्राम न्यू ईयर का हिस्सा होते हैं। इस साल भी ये होंगे, लेकिन कोरोना के कारण यहां लोगों के जुटने पर रोक लगाई गई है। सिडनी के लोग इसे लाइव देख सकेंगे।

3. न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वेयर
24 घंटे रोशनी से जगमगाने के लिए मशहूर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 31 दिसंबर की रात भीड़ नहीं दिखेगी। 31 दिसंबर की शाम ढलते ही न्यूयॉर्क की पुलिस टाइम्स स्क्वायर पर आम लोगों को जाने से रोक देगी। हालांकि, लोग वर्चुअली न्यू इयर का काउंटडाउन और बॉल ड्रॉप देख सकेंगे। सबसे पहली बार यहां बॉल 1907 में ड्रॉप की गई थी। इस साल टाइम्स स्क्वायर के ऊपर 7 फुट का न्यूमेरल्स रखा जाएगा।

टाइम्स स्क्वायर पर कैसे शुरू हुआ नए साल पर बॉल ड्रॉप
18वीं शताब्दी में बंदरगाहों पर हर दिन एक तय वक्त पर इसी तरह की बॉल ड्रॉप की जाती थी। इससे नाविकों को सिग्नल मिल जाता था और वे अपनी घड़ियों का टाइम सेट कर लेते थे। 1907 में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर पहली बार ईव बॉल गिराई गई।

इस सेलिब्रेशन का फंड न्यूयॉर्क टाइम्स के मालिक अल्फ्रेड ऑक्स ने दिया था। मौका था अखबार के दफ्तर के उद्घाटन का। लकड़ी और लोहे से तैयार पहली बॉल का वजन 317 किलो था। तब से यहां हर साल ‘टाइम्स स्क्वेयर बॉल ड्रॉप’ करने की परंपरा है।

युद्ध की वजह से यह बॉल 1942 और 1943 में नहीं गिरार्ई गई थी। आतिशबाजी की राख से जब जश्न मनाने आए लोग परेशान होने लगे तो यह सोचा गया कि आतिशबाजी कम की जाए और नए साल की शुरुआत के सिम्बल के तौर पर टाइम बॉल ड्रॉप की जाए। यह इवेंट कुछ ही सालों में पॉपुलर हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New York Times Square New Year's Ball Drop 2021; Eve Party Ban In London Singapore, Moscow, Paris, Berlin


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b0q9Ld

आमना शरीफ से लेकर आसिफ शेफ तक, बॉलीवुड में फ्लॉप होकर इन सेलेब्स ने किया टेलीविजन का रुख

सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे और यामी गौतम जैसे कई कलाकार टेलीविजन से एक्टिंग करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में पहचान बना चुके हैं। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड में असफल होने के बाद अब टेलीविजन शोज के जरिए अपने डूबते करियर को बचा रहे हैं। आइए देखते हैं कौन हैं ये कलाकार-

आमना शरीफ

38 साल की आमना शरीफ ने कहीं तो होगा, कसौटी जिंदगी की जैसे शोज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुकीं आमना शरीफ ने साल 2009 में फिल्म आलू चाट से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म में लीड रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस आओ विश करें और एक विलेज जैसी फिल्मों मे साइड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2020 में दोबारा टेलीविजन पर वापसी की। आमना पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी के में कोमलिका के किरदार में आई जिन्हें काफी पसंद किया गया था।

अनीता हंसनंदानी

फिल्म ताल से साल 1999 में बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली अनीता को टेलीविजन शो हरे कांच की चूडियां से घर घर पहचान मिली थी। एक्ट्रेस कुछ शोज में नजर आने के बाद कुछ तो है, कृष्णा कॉटेज और कोई आप सा जैसी फिल्मों में नजर आईं हैं। गिनी चुनी फिल्मों के बाद अनीता बॉलीवुड की एक साइड एक्ट्रेस बनकर रह गईं। बाद में एक्ट्रेस ने काव्यांजलि शो से दोबारा टेलीविजन इंडस्ट्री में वापसी की थी जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली। फिलहाल एक्ट्रेस नागिन 5 शो का हिस्सा हैं।

करण सिंह ग्रोवर

पिछले 15 सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री की जाना माना हिस्सा रहे करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में फिल्म अलोन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर ने अपनी को-स्टार बिपाशा बासु से शादी की थी। इसी साल उनकी हेट स्टोरी 3 फिल्म भी रिलीज हुई जिसमें एक्टर का इंटेंस लुक नजर आया। दो फिल्मों के बाद करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी के में मिस्टर बजाज का रोल निभाया था। इस रोल में करण को काफी पसंद किया गया। हालांकि वेब फिल्म डेंजरस और अन्य प्रोजेक्ट के लिए करण ने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था।

आसिफ शेख

साल 1988 में रामा ओ रामा फिल्म से एक्टिंग करियर शुरू करने वाले आसिफ शेख करण अर्जुन, छोटे सरकार, और प्यार हो गया, हसीना मान जाएगी, प्यार किया तो डरना क्या जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं। फिल्मों के साथ ही आसिफ कई टीवी शोज का हिस्सा भी रहे हैं। लंबे करियर के बाद एक्टर 2015 में शुरू हुए कॉमेडी ड्रामा शो भाबीजी घर पर हैं का हिस्सा बने जिससे उन्हें घर-घर पसंद किया जाने लगा। शो में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाकर आसिफ शेख पिछले पांच सालों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

हिमानी शिवपुरी

परदेस, हम साथ-साथ हैं जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुकीं हिमानी शिवपुरी इन दिनों टेलीविजन शो हप्पू की उलटन पलटन में नजर आ रही हैं। शो में एक्ट्रेस हप्पू सिंह की मां कटोरी देवी के किरदार में हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला

बालिका वधू फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म के बाद एक्टर के हाथ कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं लगी जिसके बाद उन्होंने दोबारा दिल से दिल तक शो से टेलीविजन इंडस्ट्री में वापसी की। इसके बाद सिद्धार्थ पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 के विजेता भी रहे हैं। जल्द ही एक्टर ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 वेब सीरीज में नजर आएंगे।

करणवीर शर्मा

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म जिद से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले करणवीर शर्मा जल्द ही टीवी शो शौर्या और अनोखी की कहानी में नजर आने वाले हैं। इससे पहले एक्टर सब टीवी के शो मंगलम दंगलम का हिस्सा थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Aamna Sharif to Asif Chef, these celebs Moved to television after flop bollywood career


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n1KZMA

78 साल के अमिताभ ने आराध्या के साथ रिकॉर्ड किया म्यूजिक वीडियो, ऐश्वर्या-अभिषेक भी दिखे साथ

78 साल के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी 9 साल की पोती आराध्या के साथ स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बिग बी ने कैप्शन में लिखा है, "कल सुबह..और जश्न की शुरुआत। लेकिन किसलिए? यह सिर्फ एक अन्य दिन है, एक अन्य साल है...बड़ी बात है! बेहतर है परिवार के साथ म्यूजिक बनाना।"

फोटो में अमिताभ और आराध्या सिंगिंग काउच पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या आराध्या से बात कर रही हैं और उन्हें प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रही हैं। अभिषेक आराध्या और ऐश्वर्या के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं।

बिग बी ने सेल्फी भी शेयर की

अमिताभ ने आराध्या के साथ वाली एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जब पोती और दादा स्टूडियो में माइक के सामने आएं और म्यूजिक बनाएं।" फोटो में दोनों को कैमरे के सामने देखकर मुस्कराते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

##

कोरोना ट्यून पर माफी मांग चर्चा में रहे थे बिग बी

हाल ही में बिग बी तब खूब चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने एक फैन से कोरोना कॉलर ट्यून पर माफी मांगी थी। दरअसल, फैन ने उनसे कोरोना ट्यून बंद कराने की अपील की थी। जवाब में बिग बी ने लिखा था, "मैं देश, प्रांत और समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।" (पढ़ें पूरी खबर)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan Recorded Music With Granddaughter Aaradhya


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n2vR1A

करिश्मा कपूर से लेकर महिमा चौधरी तक, पहली शादी टूटने के बावजूद इन एक्ट्रेसेस ने दोबारा नहीं बसाए अपने घर

आजाद ख्यालों वाली बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते जुड़ना और टूटना अब आम सी बात हो चुकी है। जहां एक तरफ अपने नाकामयाब प्यार और शादी के बाद कुछ लोग अपने नए जीवनसाथियों के साथ आगे बढ़ चुके हैं वहीं कुछ ऐसे फिल्मी सितारे भी हैं जो अकेले जिंदगी बिता रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स

करिश्मा कपूर

90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद उद्योगपति संजय कपूर से 2003 में शादी की थी। दोनों के इस शादी से दो बच्चे हैं। शादी के बाद करिश्मा कपूर ने पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। शादी के कुछ सालों बाद करिश्मा और संजय के रिश्ते में दरार आने लगी और दोनों अलग रहने लगे। बाद में 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के समय करिश्मा को पति से करोड़ों रुपए और बच्चों की कस्टडी मिली। इसके बाद से ही करिश्मा सिंगल मदर बनकर अकेले जिंदगी बिता रही हैं।

अमृता सिंह

सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह ने तलाक के 16 साल बाद भी दोबारा अपना घर नहीं बसाया। एक्ट्रेस ने 1992 में सैफ अली से शादी की थी जिसके बाद दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया था। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। सारा अली खान बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं वहीं अमृता भी फिल्मों में साइड रोल करती नजर आती हैं। जिस समय उन्होंने सैफ से शादी की उस समय एक्ट्रेस एक पॉपुलर एक्ट्रेस थीं मगर शादी के बाद उन्हें एक्टिंग करियर छोड़ना पड़ा था।

चित्रांगदा सिंह

देसी ब्वॉयज एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने साल 2001 में प्रोफेशनल गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा से शादी की थी। शादी के 14 साल बाद दोनों अलग रहने लगे और 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है जिसकी कस्टडी चित्रांगदा के पास है।

रीना दत्ता

आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता तलाक के बाद से ही अकेले जिंदगी बिता रही हैं। रीना कयामत से कयामत तक फिल्म का छोटा मगर अहम हिस्सा रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। तलाक के बाद बेटे जुनैद और बेटी ईरा की कस्टडी रीना को मिली थी। कई सालों तक रीना बच्चों के साथ रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ईरा इसी साल अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान, किरण राव के साथ अपना घर बसा चुके हैं।

महिमा चौधरी

परदेस एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 2006 में बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी जिससे उन्हें 8 साल की बेटी एरियाना है। कुछ साल अच्छी चली शादी के बाद ही ख्यालात अलग होने के चलते दोनों अलग रहने लगे और बाद में दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया। महिमा अब अपनी बेटी के साथ ही जिंदगी बिता रही हैं। तलाक के बाद महिमा ने एक्टिंग कमबैक करने की भी कोशिश की लेकिन वो फेल हो गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Karisma Kapoor to Mahima Chaudhary, despite the break up of the first marriage, these actresses did not resettle their homes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZncNj

75 फीसदी तक खराब हो चुका है अमिताभ बच्चन का लिवर, डायबिटीज से 85 किलो हो गया था सोनम का वजन

‘राजनीति’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुकीं श्रुति सेठ पिछले दिनों किसी गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं। उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि आखिर उन्हें कौन सी बीमारी है।

श्रुति की हालत ठीक है लेकिन उन्होंने गंभीर बीमारी से जूझने के अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया और जिंदगी को हल्के में ना लेने की बात कही। श्रुति से पहले भी कई सेलेब्स के गंभीर बीमारी से जूझने की खबरें आ चुकी हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर...

मुमताज को हुआ कैंसर

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रहीं मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। साल 2000 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था। उन्होंने इसका इलाज करवाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं कैंसर से डरने वाली नहीं हूं। मरते दम तक इस बीमारी से लडूंगी।"

मुमताज के अलावा सोनाली बेंद्रे, लीजा रे, मनीषा कोइराला जैसी अभिनेत्रियां भी कैंसर से जूझ चुकी हैं और वह ठीक भी हो चुकी हैं।

सलमान खान को ट्राईजेमिनल न्यूरॉल्जिया बीमारी

सलमान खान ट्राईजेमिनल न्यूरॉल्जिया नामक बीमारी से जूझ चुके हैं, जिसका उन्होंने लंबा ट्रीटमेंट लिया। वे अब भी अक्सर इसके ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जाते हैं। ये एक न्यूरोपैथिक डिसऑर्डर होता है, जिसमें इंसान के चेहरे के कई हिस्सों (सिर, जबड़ा आदि) में बहुत दर्द होता है। सलमान पिछले 9-10 सालों से इस बीमारी से पीड़ित हैं।

अमिताभ को कई बीमारियां

77 साल के अमिताभ बच्चन 37 सालों से लीवर की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। 37 साले पहले फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में उनका लीवर बुरी तरह से डैमेज हुआ था। इसका असर आज भी है और उन्हें अक्सर ही पेट में दर्द की शिकायत रहती है। उन्हें हेपेटाइटिस-बी हुआ था, जिसके चलते उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो गया। इसके अलावा उन्हें अस्थमा, लिवर सिरोसिस, टीबी, डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्मॉल इंटेस्टाइन जैसी बीमारियां भी रही हैं।

सोनम को डायबिटीज

सोनम कपूर को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि वो डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुकी हैं। दरअसल सोनम कम उम्र से ही डायबिटिक रही हैं। सोनम ने रोजाना इंसुलिन के डोज के अलावा खास डाइट अपनाने के बाद ही इस बीमारी पर काबू पाया है। इस बीमारी के कारण कभी उनका वजन 85 किलो से भी ज्यादा हुआ करता था। हालांकि, अब सोनम इस बीमारी से छुटकारा पा चुकी हैं और बढ़े हुए वजन से भी उन्हें निजात मिल चुकी है।

दिलीप कुमार को फेफड़ों में संक्रमण

98 साल के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की हालत अब ठीक है। लेकिन लंबे वक्त से वो किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा उन्हें फेफड़ों में भी संक्रमण रहता है। इस वजह से उन्हें आए दिन अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है।

धर्मेंद्र एल्कोहलिक हैं

धर्मेंद्र भी करीब 15 सालों तक डिप्रेशन में रहे थे। इसी दौरान उन्हें शराब की लत लगी थी। धर्मेंद्र एल्कोहलिक हैं, ये सभी जानते हैं। हालांकि, वो कभी-कभी स्मोकिंग भी करते थे, जिसे अब छोड़ चुके हैं।

मिथुन को बैकपैन

मिथुन चक्रवर्ती को क्रॉनिक बैक पेन की समस्या है। पिछले साल समस्या बढ़ने पर उन्हें अमेरिका ले जाया गया था। जहां उनकी एक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उन्हें थोड़ी राहत है लेकिन समस्या जड़ से खत्म नहीं हुई है। क्रॉनिक बैक पेन में गर्दन से लेकर टेलबोन तक दर्द रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood Celebrities with Chronic Diseases


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34TKgH6

मुंबई में अपने लिए नया घर तलाश रही है रिया चक्रवर्ती, सड़कों पर भटकते हुए नजर आये उनके माता-पिता

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार और जमानत पर रिहा हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब नया घर खोज रही हैं। परिवार के साथ घर की तलाश में मुंबई के खार इलाके में गई एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस और उनके परिवार को सोसाइटी की ओर से घर खाली करने को कहा गया है। जो वीडियो सामने आया है उसमें रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती घर ढूंढते नजर आ रहे हैं।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग्स का इस्तेमाल और खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ड्रग्स मामले में 8 सितंबर को गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 30 दिन बाद बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

मीडिया की भीड़ से नाराज थे सोसाइटी के लोग
इससे पहले उनके सांताक्रूज स्थित फ्लैट के बाहर हर दिन मीडियाकर्मियों का जमावड़ा देखने को मिलता था। उस दौरान भी सोसाइटी के कुछ लोगों ने रिया और उनके परिवार पर नाराजगी व्यक्त की थी। माना जा रहा है कि जेल से लौटने के बाद अब चक्रवर्ती परिवार पर घर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।

मीडिया से बचने के लिए भी नए घर की तलाश
अगस्त में रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बिल्डिंग के नीचे पैपराजी का तांता लगा हुआ था। इसके बाद मुंबई पुलिस से रिया ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी। रिया के जेल से लौटने के बाद भी पैपाराजीस अकसर उनका पीछा करते नजर आते हैं। इससे परेशान परिवार रहने के लिए नई जगह तलाश रहा है।

सुशांत की मौत के 6 महीने बाद भी गुत्थी अनसुलझी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 महीने से अधिक वक्त हो चुका लेकिन सीबीआई, ईडी और एनसीबी (NCB) अभी भी इस केस की जांच कर रही है। सीबीआई ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। हालांकि, सूत्रों की माने तो सीबीआई को इसमें हत्या के कोई भी सुराग नहीं मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माना जा रहा है कि जेल से लौटने के बाद अब चक्रवर्ती परिवार पर घर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Me3CI