सोमवार, 11 जनवरी 2021

नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं श्वेता का सेक्स स्कैंडल में नाम सामने के बाद बर्बाद हो गया था करियर, 1 साल में ही टूट चुकी शादी

बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद 30 साल की हो गई हैं। श्वेता का जन्म 11 जनवरी, 1990 को जमशेदपुर में हुआ था। साल 2002 में आई 'मकड़ी' में अपने शानदार अभिनय के चलते बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद श्वेता छा गई थीं। इस फिल्म में श्वेता ने डबल रोल निभाया था।

श्वेता शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं हैं। फिल्म 'इकबाल' में श्वेता ने श्रेयस तलपड़े की बहन का किरदार अदा किया था। इस फिल्म के बाद श्वेता टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' और 'डरना जरूरी है' फिल्म में भी नजर आई। बाद में श्वेता ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया।

जब सेक्स स्कैंडल में फंसीं श्वेता

2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता बसु का नाम आया था। दो महीने तक रेस्क्यू होम में गुजारने के बाद वे घर लौटीं थीं। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि ऐसे किसी भी रैकेट में वो इन्वॉल्व नहीं थीं। सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद लंबे समय तक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई।

2017 में किया कमबैक

इस केस में नाम सामने आने के बाद श्वेता का फिल्मी करियर बर्बाद हो गया था लेकिन 2017 में वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में उन्होंने काम किया। श्वेता ने इस फिल्म में वरुण धवन की भाभी का किरदार निभाया था।

इसके अलावा चंद्रगुप्त मौर्य की जिंदगी पर आधारित 'चंद्रनंदिनी' सीरियल में भी श्वेता ने चंद्रगुप्त मौर्य की पत्नी नंदिनी का किरदार निभाया था। श्वेता बसु अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में बतौर स्क्रिप्ट कंसलटेंट करीब डेढ़ साल तक काम कर चुकी हैं। अब फैंटम फिल्म्स कंपनी बंद हो चुकी है। 2019 में लाल बहादुर शास्त्री पर बनी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' में श्वेता ने लीड भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी। इसके बाद वह 2020 में आई फिल्म शुक्राणु और सीरियस मैन में भी अपने काम के लिए सराही गई थीं।

टूट चुकी शादी

श्वेता ने डायरेक्टर रोहित मित्तल से शादी की थी जो कि एक साल में ही टूट गई। शादी से पहले दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में थे। 13 दिसंबर, 2018 में पुणे में शादी की थी। श्वेता और रोहित की मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी। वे लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। 2017 में दोनों ने सगाई की थी। रोहित श्वेता की फिल्म 'रूप की रानी' के डायरेक्टर भी थे। 2019 में शादी के एक साल पूरे होने से तीन दिन पहले ही श्वेता ने सोशल मीडिया पर रोहित से अलग होने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shweta basu prasad life facts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q2M5cS

मैडम चीफ मिनिस्टर; 20 बार हुआ लुक ट्रायल, बाल कटवातीं तो शादी में 'तेरे नाम' का राधे लगतीं ऋचा चड्‌ढा इसलिए विग पहना

ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद से ही ऋचा का लुक काफी चर्चा में है। फिल्म में उनके लिए एक अलग तरह का लुक डिजाइन किया गया था। मशरूम कट वाले इस लुक को फाइनल करने से पहले डायरेक्टर सुभाष कपूर ने ऋचा पर करीब 20 अलग- अलग लुक ट्राई किए। वे ऋचा के बाल कटवाना चाहते थे लेकिन फिल्म फाइनल होने के एक हफ्ते बाद ही ऋचा - अली की शादी की डेट पक्की हो गई।

डायरेक्टर ने दी विग की सलाह
इसके बाद ऋचा को लगा कि अगर वे अपने बाल काट देती हैं तो शादी के दौरान वे मशरूम कट में नजर आएंगी। या फिर जैसा हेयर स्टाइल सलमान खान का फिल्म राधे में था, कुछ उस तरह वे दिखाई देंगी। अपनी शादी में वे इस तरह तो नजर नहीं आना चाहती थीं बाद डायरेक्टर ने ऋचा को विग पहनने का आइडिया दिया। इस तरह उनका लुक फाइनल किया गया।

##

लेकिन टल गई शादी और फिल्म की रिलीज
हालांकि यह कहानी तब की है जब अप्रैल 2020 में ऋचा-अली की शादी होनी थी। कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 से देशभर में लॉकडाउन लग गया था। ऐसे में न तो उनकी शादी हुई और न ही फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर की रिलीज। साल बीत गया है और लॉकडाउन खत्म होने के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है। ऋचा की यह फिल्म भी 22 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

ऐसी है फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो दलित समाज से है और संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री बनती है। मैडम चीफ मिनिस्टर एक ऐसी लड़की है जो ना किसी के सामने झुकती है और ना ही किसी दूसरे को दबाने में विश्वास रखती है। लेकिन अपने काम के बलबूते वो सत्ता के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंच जाती है। फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा मानव कौल और सौरभ शुक्ला हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Richa Chadha didn't cut her hair due to marriage, instead she wore wig in movie Madam Chief Minister


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oB695I

FWICE ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, डायरेक्टर पर फेडरेशन के वर्करों का सवा करोड़ रुपए नहीं चुकाने का इल्जाम

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। कलाकारों, टेक्नीशियनों और वर्करों का मेहनताना भुगतान न करने की स्थिति में अब भविष्य में फेडरेशन की 32 यूनियन में से कोई भी सदस्य रामगोपाल के साथ काम नहीं करेगा। खबरों के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा ने कलाकारों, टेक्नीशियनों और वर्करों का सवा करोड़ रुपया बकाया नहीं चुकाया है। जबकि फेडरेशन उनसे साल 2018 से बकाया भुगतान करने के लिए कहते आ रहा है।

राम ने नहीं चुकाए मुंबई फेडरेशन के सवा करोड़ रुपए
दैनिक भास्कर से विशेष बात करते हुए फेडरेशन के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि राम गोपाल वर्मा के खिलाफ 2018 से लोगों की शिकायत आ रही है। पहले उन्होंने मुंबई छोड़ा, यहां भी ऑफिस के लोगों का भी पेमेंट नहीं किया था। इसके बाद वे हैदराबाद और यहां से गोवा चले गए। हैदराबाद के एसोसिएशन का भी पैसा बाकी है। पर कितना बाकी है इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन मुंबई फेडरेशन के सवा करोड़ रुपए बकाया हैं। इसके लिए हमें दो बार गोवा जाना पड़ा। वह बोलते रहे कि आप आइए, हम मिलकर बात करते हैं। लेकिन वहां जाने के बाद वे हमारा फोन उठाना बंद कर देते थे।

गरीब वर्करों का पैसा न देकर घटिया काम कर रहे हैं
बीएन तिवारी ने आगे बताया, अभी 4 जनवरी, 2021 को हम लोगों को राम गोपाल ने हैदराबाद मिलने के लिए बुलाया था। कहा कि यहां आ जाइए, बात करेंगे। वहां जाने के बाद फोन पर हैलो, हैलो बोलकर फोन काट देते थे। बाद में तो फोन ही स्विच ऑफ कर दिया। उनसे मुलाकात भी नहीं हुई। इस आदमी ने हमें बहुत परेशान किया। एक चर्चित डायरेक्टर-प्रोड्यूसर होकर इस तरह से कलाकारों, टेक्नीशियन और गरीब वर्करों का पैसा न देकर घटिया काम कर रहा है। जिनके पैसे बाकी हैं, वे कम से कम 50 लोग होंगे। हमने 2018 में ही उनको नॉन कोऑपरेशन नोटिस भेज दिया था। इसकी जानकारी प्रोड्यूसर बॉडी आदि को भी दी जा चुकी है। लेकिन राम गोपाल टाइम देते रहे, रिक्वेस्ट करते रहे, पर कुछ किया नहीं।

भविष्य में राम गोपाल के साथ काम नहीं करने का लिया फैसला
बहरहाल, फेडरेशन के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और ट्रेजरार गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू भाई) ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि इस बाबत हम लोगों ने पहले ही लीगल नोटिस उन्हें भेजा हुआ है। FWICE की ओर से राम गोपाल वर्मा को 17 सितंबर 2020 को पत्र लिखकर उन कलाकारों, टेक्नीशियन और गरीब वर्करों की पूरी सूची और बकाया राशि का विवरण उन्हें दिया गया था।

इस बारे में कई अन्य बार भी राम गोपाल वर्मा को FWICE ने पत्र लिखा, लेकिन उन्होंने पत्र को लेने से ही इनकार कर दिया। हमने गोवा के मुख्यमंत्री को भी 10 सितंबर 2020 को पत्र लिखा था। लेकिन अब मजबूरी में उनके साथ भविष्य में काम नहीं करने का फैसला लिया गया है। इस बारे में IMPPA और GUILD तथा सभी प्रमुख यूनियनों को सूचित कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
FWICE bans director-producer Ram Gopal Varma for failing to pay more than Rs 1 crore in salaries to workers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oxvNbC

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, पति विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पैरेंट बन गए हैं। एक्ट्रेस ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। सोमवार सुबह ही कपल डिलीवरी के हॉस्पिटल पहुंचा था।विराट कोहली ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक हैं। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस पहने दिखाई दे रही थीं और उनके साथ विराट कोहली भी खड़े हुए थे। फोटो के कैप्शन में लिखा था, "और तब हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आएगा/आएगी।"

आखिरी बार 'जीरो' में दिखी थीं अनुष्का

अनुष्का के काम की बात करें तो वे एक्ट्रेस के तौर पर आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं। बतौर प्रोड्यूसर इस साल उनकी वेब सीरीज 'पाताल लोक' काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'बुलबुल' भी प्रोड्यूस की, जो 24 जून ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39AAtHJ

राजनीति में आने का दबाव बना रहे प्रशंसकों के नाम रजनीकांत का मैसेज, लिखा- मुझे बार-बार तकलीफ न दें

सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर राजनीति में न आने का अपना फैसला दोहराया है। सोमवार को फैन्स को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। रजनी ने इसमें तमिल में लिखा है, "मैं पहले ही विस्तार में यह बता चुका हूं कि किस वजह से मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं। कृपया मुझे बार-बार तकलीफ न दें और इस तरह के आयोजन कर मुझे राजनीति में आने के लिए कहें।" 70 साल के रजनी के मुताबिक, उनके कुछ फैन्स ने चेन्नई में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया था और उनसे अपना फैसला वापस लेने की गुजारिश की थी।

दिसंबर में किया था राजनीति में न आने का फैसला

29 दिसंबर को रजनीकांत ने खराब सेहत का हवाला देकर खुद को चुनावी राजनीति से दूर रखने का ऐलान किया था। उन्होंने तमिल में लिखी एक चिट्ठी जारी कर कहा था कि वे चुनाव में उतरे बिना ही लोगों की सेवा करेंगे।

रजनी ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि वे खराब सेहत के बावजूद राजनीति में आने का ऐलान कर वीरता नहीं दिखाना चाहते। अपने समर्थकों को भी परेशान नहीं करना चाहते। साथ ही कहा था, "इस फैसले से फैन्स को निराशा होगी, लेकिन मुझे माफ कर दीजिए।"

##

डॉक्टर्स ने रजनी को आराम की सलाह दी थी

रजनीकांत 25 दिसंबर 2020 को ब्लड प्रेशर में हो रहे उतार-चढ़ाव और थकान महसूस होने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। दो दिन बाद उन्हें छुट्टी दी गई। डॉक्टर्स ने रजनी को एक सप्ताह तक बेड रेस्ट, कम से कम फिजिकल एक्टिविटीज और कोरोना से बचे रहने की सलाह दी थी। इससे पहले 3 दिसंबर को रजनीकांत ने कहा था कि वे 31 दिसंबर को नई पार्टी का ऐलान करेंगे और 2021 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

कमल हासन से गठबंधन की बात कही थी

रजनीकांत ने 2019 में एक्टर कमल हासन के साथ गठबंधन करने की बात कही थी। तब रजनीकांत ने कहा था कि राज्य की जनता के हितों को देखते हुए यदि कमल हासन के साथ गठबंधन करने की स्थिति बनती है, तो वे जरूर एक-दूसरे के साथ आएंगे।

दिसंबर 2020 में जब रजनी ने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला लिया तो हासन निराश हो गए थे। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि वे इलेक्शन कैंपेन खत्म होने के बाद रजनीकांत से मिलेंगे। फैन्स की तरह वे भी निराश हैं, लेकिन उनकी सेहत अहम है।

चुनावी राजनीति में आने वाले साउथ के 8वें एक्टर होते

रजनीकांत अगर चुनाव में उतरते तो वे चुनावी राजनीति में एंट्री करने वाले साउथ की फिल्मों के 8वें दिग्गज होते। एक्टिंग से साउथ की पॉलिटिक्स में उतरने वाली हस्तियों में डॉ. एमजी रामचंद्रन, एम करुणानिधि, जे जयललिता, कमल हासन, विजयकांत, सरत कुमार और करुनास शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajinikanth message to fans who are asking him to enter politics- Please don't pain me again and again


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lc1d9f

जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी का फर्स्ट लुक, उरी की सैकंड रिलीज एनिवर्सरी पर रिलीज हुआ अश्वत्थामा का पोस्टर

पटरी पर लौट आए बॉलीवुड से अब एक के बाद एक फिल्मों के अनाउंसमेंट्स और फर्स्ट लुक पोस्टर, टीजर, ट्रेलर सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी बी-टाउन के दो बड़े स्टार्स विकी कौशल और जान्हवी कपूर की फिल्मों की घोषणा की गई। सोशल मीडिया पर किए गए अनाउंसमेंट्स के बीच इन फिल्मों से जुड़ी बाकी जानकारी भी शेयर की गई है।

विकी ने लिखा- आभारी और बेहद खुश हूं
विकी काैशल ने महाभारत के एक अहम व्यक्ति रहे अश्वत्थामा पर बन रही साइंस फिक्शन फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए। यह अनाउंसमेंट आदित्य धर की फिल्म उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक की सैकंड रिलीज एनिवर्सरी पर किया गया।अश्वत्थामा का डायरेक्शन आदित्य ही कर रहे हैं। प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला का है।

विकी लिखते हैं- बेहद खुश और आभारी हूं, उरी की सैकंड एनिवर्सरी पर टीम आपको अमर अश्वत्थामा की झलक दिखा रही है। ड्रीम टीम के साथ इस यात्रा पर जाने का और इंतजार नहीं कर सकता।

##

पटियाला बेब बनीं जान्हवी का फर्स्ट लुक
आनंद एल राय और सुबासकरण के प्रोडक्शन में बन रही जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी से जान्हवी का फर्स्ट लुक सामने आया। फिल्म में जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी होंगे। फिल्म की शूटिंग सोमवार 11 जनवरी से ही पंजाब में होनी है जो मार्च 2021 तक चलेगी। डायरेक्शन सिद्धार्थ सेनगुप्ता का होगा।

शूटिंग से पहले ही हंगामा
पंजाब के बस्सी पठानां में गुड लक जैरी की टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। शूटिंग को आंदोलनकारियों ने रोक दिया। इस घटना के बाद फिल्म की यूनिट की तरफ से किसानों के संतुष्ट नहीं होने तक फिल्म का काम नहीं करने का भरोसा दिया गया। साथ ही जाह्नवी कपूर ने किसानों के पक्ष में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस डाला, तब कहीं जाकर शूटिंग दोबारा शुरू हो सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Announcement; Vicky kaushal sci fi The Immortal Ashwatthama and janhvi Kapoor first look from Good Luck Jerry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3byTg8V

किसानों ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी, अभिनेत्री ने किसानों के पक्ष में स्टेटस डाला तब शुरू हुआ काम

पंजाब के बस्सी पठानां में बॉलीवुड कलाकारों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग के लिए पहुंची टीम को आंदोलनकारियों ने रोक दिया। फिल्म शूटिंग के लिए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी पहुंची हुई थीं। इस घटना के बाद फिल्म की यूनिट की तरफ से किसानों के संतुष्ट नहीं होने तक फिल्म का काम नहीं करने का भरोसा दिया गया। साथ ही जाह्नवी कपूर ने किसानों के पक्ष में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस डाला, तब कहीं जाकर शूटिंग का काम फिर से शुरू हो पाया।

मामला रविवार का है बताया जा रहा है, जब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत बालीवुड फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग शुरू होनी थी। इसी दौरान यहां किसान आंदोलन से जुड़े युवाओं का समूह पहुंचगया। युवकों ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ और बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ भी नारे लगाए।

फिल्म की शूटिंग रोककर धरने पर बैठे किसान सरकार और बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ नारे लगाते हुए।

किसान नेता जगजीत सिंह, गज्जन सिंह, कमलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, जगतार सिंह, गुरविंदर सिंह आदि ने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री के सभी कलाकार और अदाकार किसान आंदोलन का साथ दे रहे हैं। दूसरी ओर बॉलीवुड कलाकार अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए पंजाब तो आते हैं, लेकिन किसान आंदोलन के पक्ष में एक बार भी नहीं कुछ कहा। इसी कारण उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक यह कलाकार आंदोलन का समर्थन नहीं करते, तब तक इसी तरह उनका विरोध किया जाएगा।

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की तरफ से किसानों के हक में लगाया गया स्टेटस, जिसके बाद काम फिर से शुरू करने की अनुमति मिली और किसान वापस लौट गए।

इस हंगामे के बाद फिल्म की यूनिट से संबंधित लालजीत सिंह और मनीष वालिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों से कहा कि वह भी किसानों के साथ हैं। जब तक किसान संतुष्ट नहीं हो जाते वह तब तक शूटिंग नहीं करेंगे। वहीं सूचना पाकर थाना सिटी इंचार्ज बलजिंदर सिंह कंग भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बात करके उन्हें शांत किया। दूसरी ओर किसान मानने को तैयार नहीं थे। वो वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद जब जाह्नवी कपूर ने किसानों के हक में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस डाला, तब कहीं जाकर शूटिंग का काम फिर से शुरू हो पाया। बहरहाल शूटिंग चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग के दौरान सेट पर बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर। यहां किसान संगठनों से जुड़े युवाओं ने पहले ही दिन काम में खलल डालने की कोशिश की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ojzvJ

अंजू महेंद्रू पर जान छिड़कते थे राजेश खन्ना,लिव इन में रहते हुए खरीदकर दिया था बंगला लेकिन एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से इनकार

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री अंजू महेंद्रू 75 साल की हो गई हैं। 11 जनवरी, 1946 को मुंबई में जन्मीं अंजू ने यूं तो कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहीं। अंजू का सबसे चर्चित अफेयर सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ था। दोनों तकरीबन 7 साल तक रिलेशन में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया।

इसलिए टूटा रिश्ता...

1966 की बात है। अंजू तब स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं जबकि राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे। दोनों की मुलाकात हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई। अंजू समर्पित गर्लफ्रेंड के रूप में राजेश खन्ना की हर बात मानतीं। वहीं, राजेश खन्ना भी उनपर जान छिड़कते और उनपर अपनी कमाई लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने अंजू को एक आलीशान बंगला भी खरीद कर दिया था।

राजेश खन्ना अंजू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे। काफी साल लिव इन में रहने के बाद 1971 में काका ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया। अंजू की मां भी बेटी पर लगातार दबाव बना रही थीं कि वह राजेश खन्ना से शादी कर लें लेकिन वो नहीं मानीं।

अंजू के बार-बार इनकार से राजेश खन्ना को गुस्सा आ गया। इस बीच अंजू का नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ जुड़ने लगा। ये बात राजेश खन्ना को बिलकुल रास नहीं आई और उन्होंने अंजू से 1972 में रिश्ता तोड़ लिया।

पजेसिव थे राजेश खन्ना

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अंजू ने राजेश खन्ना को रूढ़िवादी इंसान करार दिया था। उन्होंने कहा था कि कंफ्यूजन उनके रिलेशनशिप का हिस्सा थी। अगर वो स्कर्ट पहनती थीं तो राजेश खन्ना को ये रास नहीं आता था और अगर वह साड़ी पहन लेती थीं तो भी वो कहते थे कि ये क्या भारतीय नारी का लुक बना रखा है।

अंजू ने ये भी कहा था कि राजेश खन्ना उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे। उनकी वजह से उन्हें कई मॉडलिंग असाइनमेंट्स छोड़ने पड़े थे जबकि उन्हें डबल पैसा दिया जा रहा था। इसके अलावा उन्हें कई फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ गया था क्योंकि राजेश खन्ना कई निर्माताओं और निर्देशकों को उनके पास फटकने तक देना नहीं चाहते थे।

1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल से कर ली शादी

अंजू से ब्रेकअप के एक साल बाद ही राजेश खन्ना ने 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहा जाता है कि राजेश खन्ना अंजू से इस कदर गुस्सा थे कि अपनी शादी के दौरान वह जानबूझकर अंजू के घर के सामने से बारात लेकर गए और काफी देर तक वहां रुके रहे ताकि वह उन्हें जला सकें।

ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच तकरीबन 17 साल तक बातचीत नहीं हुई थी। 1988 में इनकी कुछ मौकों पर बातचीत होनी शुरू हुई और 2012 में जब राजेश खन्ना की मौत हुई तो अंजू अंतिम संस्कार के समय मौजूद थीं। अंजू महेंद्रू ने अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज से शादी की। वे रंगमंच से जुड़े व्यक्ति थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajesh Khanna And Anju Mahendru's Love Story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nxxK6O

बॉम्बे हाईकोर्ट 13 जनवरी को करेगा सुनवाई, तब तक BMC को एक्टर के खिलाफ कार्रवाई न करने के निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नोटिस के खिलाफ लगाई गई सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले यह सुनवाई सोमवार को होने वाली थी। लेकिन अब कोर्ट 13 जनवरी को इस पर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की एकल पीठ सोमवार को BMC को 13 जनवरी तक सूद के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं।

सोनू पर रिहायशी इमारत को होटल बनाने का आरोप

BMC ने सोनू पर एक 6 मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सोनू के वकील सिंह ने कहा, "याचिकाकर्ता (सूद) ने बीएमसी से वारंट की अनुमति लेने वाले भवन में कोई बदलाव नहीं किया है। केवल उन बदलावों को अनुमति दी गई है जो महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर नियोजन (एमआरटीपी) अधिनियम के तहत किए गए हैं।"

BMC ने शिकायत में कहा है कि एक्टर ने मुंबई में AB नायर रोड पर शक्ति सागर बिल्डिंग को बिना परमिशन होटल बना दिया। शक्ति सागर एक रिहायशी बिल्डिंग है और उसका कॉमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। एक्टर पर बिल्डिंग के हिस्से को बढ़ाने, नक्शे और इस्तेमाल में बदलाव करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, सोनू सूद नोटिस दिए जाने के बाद भी लगातार अवैध निर्माण कराते रहे।

पिछले सप्ताह दाखिल की थी याचिका

BMC अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस के खिलाफ सोनू सूद ने मुंबई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उन्हें वहां से अंतरिम राहत नहीं मिल पाई। कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 3 हफ्ते की मोहलत दी थी। पिछले सप्ताह अपने वकील डीपी सिंह के जरिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि छह मंजिला शक्ति सागर भवन में कोई अवैध या अनधिकृत निर्माण नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bombay High Court Postponed The Hearing On Sonu Sood Petition Against BMC Notice


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LEUfte

ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करना भारतीय मूल की विजया का फैसला, वही कंपनी की पॉलिसी तय करती हैं

अमेरिका में पिछले बुधवार को इलेक्टोरल वोट की काउंटिंग के दौरान हुई हिंसा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें खड़ी कर दीं। सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया। ट्रम्प अपनी बात कहने के लिए सबसे ज्यादा ट्विटर का ही इस्तेमाल करते थे। कंपनी के इस फैसले के पीछे 45 साल की भारतीय-अमेरिकन विजया गड्डे मजबूती से खड़ी थीं।

विजया कंपनी की टॉप लॉयर हैं। उन्होंने ही ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट परमानेंट सस्पेंड करने की पुष्टि की थी। ट्विटर ने शुक्रवार को पहली बार ट्रम्प का हैंडल सस्पेंड किया था। कंपनी का मानना है कि ट्रम्प ने अपनी ट्वीट के जरिए US कैपिटल में दंगाइयों को उकसाया और उनका सपोर्ट किया।

इसके बाद विजया सामने आईं। उन्होंने कहा कि भविष्य मे ऐसी घटना दोबारा होने का खतरा है, इसलिए डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। कंपनी के लीगल, पॉलिसी एंड ट्रस्ट और सेफ्टी इश्यू की हेड विजया ने सोशल मीडिया पर कंपनी की पॉलिसी के बारे में भी जानकारी दी।

भारत में जन्म, अमेरिका में पढ़ाई

विजया का जन्म भारत में हुआ था। बचपन में ही वे परिवार के साथ अमेरिका चली गई थीं। उनके पिता मैक्सिको की एक ऑइल रिफाइनरी में केमिकल इंजीनियर थे। विजया ने न्यू जर्सी में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की।

उन्होंने अपना ग्रैजुएशन कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से किया। करीब एक दशक तक एक लॉ फर्म में काम करने के बाद 2011 में उन्होंने बतौर कॉर्पोरेट लॉयर ट्विटर को जॉइन किया था। वह बैकग्राउंड में रहकर कंपनी की नीतियां तय करती हैं। उन्होंने इस दौरान कंपनी को एक शेप देने में मदद की है। दुनिया की राजनीति में ट्विटर का रोल बढ़ रहा है, इसके पीछे विजया को ही माना जाता है।

दुनिया बदलने वाली महिलाओं में शामिल

भारत यात्रा के दौरान ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोरसे ने दलाई लामा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें विजया दलाई लामा और जैक का हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं।

फॉर्च्यून मैग्जीन के मुताबिक, पिछले साल विजया जब ओवल ऑफिस में थीं, जब ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोरसे डोनाल्ड ट्रम्प से मिले थे। नवंबर 2018 में उन्होंने भारत के PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। डोरसे ने भारत यात्रा के दौरान दलाई लामा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। तब विजया दलाई लामा का हाथ पकड़े हुए दोनों के बीच में खड़ी थीं।

विजया ने उस वक्त सभी का ध्यान खींचा जब उन्होंने कुछ बड़े अमेरिकी पब्लिकेशन में जगह बनाई। अमेरिकी कंपनी पोलिटिको ने उन्हें सबसे ताकतवर सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव बताया था जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इन स्टाइल मैग्जीन ने उन्हें दुनिया को बदलने वाली महिलाओं में शामिल किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नवंबर, 2018 में ट्विटर के एक डेलीगेशन ने PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उनमें विजया (बाएं) भी शामिल थीं।-फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s7USMF

बॉम्बे हाईकोर्ट 13 जनवरी को करेगा सुनवाई, तब तक BMC को एक्टर के खिलाफ कार्रवाई न करने के निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नोटिस के खिलाफ लगाई गई सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले यह सुनवाई सोमवार को होने वाली थी। लेकिन अब कोर्ट 13 जनवरी को इस पर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की एकल पीठ सोमवार को BMC को 13 जनवरी तक सूद के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं।

सोनू पर रिहायशी इमारत को होटल बनाने का आरोप

BMC ने सोनू पर एक 6 मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सोनू के वकील सिंह ने कहा, "याचिकाकर्ता (सूद) ने बीएमसी से वारंट की अनुमति लेने वाले भवन में कोई बदलाव नहीं किया है। केवल उन बदलावों को अनुमति दी गई है जो महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर नियोजन (एमआरटीपी) अधिनियम के तहत किए गए हैं।"

BMC ने शिकायत में कहा है कि एक्टर ने मुंबई में AB नायर रोड पर शक्ति सागर बिल्डिंग को बिना परमिशन होटल बना दिया। शक्ति सागर एक रिहायशी बिल्डिंग है और उसका कॉमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। एक्टर पर बिल्डिंग के हिस्से को बढ़ाने, नक्शे और इस्तेमाल में बदलाव करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, सोनू सूद नोटिस दिए जाने के बाद भी लगातार अवैध निर्माण कराते रहे।

पिछले सप्ताह दाखिल की थी याचिका

BMC अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस के खिलाफ सोनू सूद ने मुंबई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उन्हें वहां से अंतरिम राहत नहीं मिल पाई। कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 3 हफ्ते की मोहलत दी थी। पिछले सप्ताह अपने वकील डीपी सिंह के जरिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि छह मंजिला शक्ति सागर भवन में कोई अवैध या अनधिकृत निर्माण नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bombay High Court Postponed The Hearing On Sonu Sood Petition Against BMC Notice


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LEUfte

भारत ने ईस्टर्न लद्दाख में पकड़ा गया चीन का सैनिक लौटाया, तीन दिन पहले LAC पार करके आया था

भारतीय सेना ने अपने इलाके में आए चीनी सैनिक को सोमवार को लौटा दिया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के इस सैनिक को शुक्रवार को ईस्टर्न लद्दाख में पकड़ा गया था। उसे पैगॉन्ग त्सो के दक्षिणी तट पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय सीमा में घुसने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि सैनिक को चुशुल मोल्डो बॉर्डर पॉइंट पर सुबह 10 बजकर 10 मिनिट पर लौटा दिया गया।

भारतीय और चीनी सेना के बीच इस इलाके में आठ महीने से ज्यादा समय से तनाव है। पैंगॉन्ग लेक एरिया में दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद पिछले साल मई में इसकी शुरुआत हुई थी। सेना की ओर से शनिवार को बताया गया था कि PLA का एक सैनिक LAC पार करके आ गया था। इसके बाद यहां तैनात भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया था।

चीन ने कहा था- गलती से LAC के उस पार चला गया सैनिक

चीन ने अपने सैनिक की फौरन रिहाई की मांग की थी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, यह सैनिक अंधेरे और इलाके की समझ न होने की वजह से भारतीय इलाके में पहुंच गया था। इसलिए उसे जल्द रिहा किया जाना चाहिए।

चीनी सेना ने कहा था कि हमने इस बारे में भारतीय सेना को जानकारी देकर उनसे सैनिक की खोज में मदद देने की अपील की थी। भारतीय सेना ने दो घंटे बाद बताया कि हमारा सैनिक उनके पास है और वे आला अफसरों से बातचीत के बाद उसे रिहा कर देंगे।

तीन महीने पहले भी एक सैनिक लौटाया था

भारतीय सेना ने तीन महीने पहले भी लद्दाख में एक चीनी सैनिक को पकड़ा था। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद उसे चुशूल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर लौटा दिया गया। यह सैनिक भी भटककर लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में आ गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस इलाके में भारत और चीन की सेना के बीच आठ महीने से तनाव बना हुआ है।-फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LbrnsL

अनिल कपूर को आर्थिक तंगी के कारण मजबूरन करनी पड़ीं थीं 'अंदाज' और 'हीर रांझा' जैसी फिल्में, बोले-उस समय संकट में था परिवार

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अब तक 100 ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'Ak Vs Ak' रिलीज हुई है। इस फिल्मों को लेकर अनिल ने कई इंटरव्यू किए हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अनिल ने बताया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में एक वक्त ऐसा आया था। जब उन्हें सिर्फ पैसों के लिए कुछ फिल्में मजबूरन करनी पड़ीं थीं। क्योंकि उस समय उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

मैंने सिर्फ पैसों के लिए साइन की थीं ये फिल्में
अनिल ने कहा, " मेरे करियर के शुरुआती दिनों में मेरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसलिए मैंने कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए साइन की थीं और इस बात का मुझे कोई अफसोस भी नहीं है। मैं उन फिल्मों के नाम भी बता सकता हूं। तब मैंने सिर्फ पैसों के लिए फिल्म 'अंदाज', 'हीर रांझा' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' में काम किया था। क्योंकि मेरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसलिए उस दौरान तब घर के जिस सदस्य को जो भी काम मिल रहा था, वो काम उसने किया, ताकी हमारा परिवार इस संकट से बाहर आ सके।" अनिल की फिल्म' रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

परिवार का ख्याल रखने के लिए कुछ भी कर सकता हूं
अनिल ने आगे कहा, "मैं और मेरा परिवार भाग्यशाली है कि हमारा वो वक्त अब पीछे छूट गया है और तब से अब तक हमारा उतनी कठिन परिस्थितियों से सामना नहीं हुआ। लेकिन आने वाले समय में कभी मेरे यार, मेरे परिवार के सामने फिर ऐसी कोई परेशानी आती है, तो मैं किसी भी तरह का काम करने से पीछे नहीं हटूंगा। मैं अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए कुछ भी कर सकता हूं। कभी हमारी किस्मत फिर पलटी और हमने दोबारा बुरा वक्त देखा, तब भी मैं कुछ भी करने के लिए तैयार रहूंगा ताकी मैं अपने परिवार का ध्यान रख सकूं।"

इंडस्ट्री में किसी भी स्थिति में आप पीछे नहीं हट सकते
बॉलीवुड में करियर पर अनिल ने कहा, "अगर आप इस इंडस्ट्री में खुद को बनाना चाहते हैं तो आपको 100% देना होता है। यहां किसी भी स्थिति में आप पीछे नहीं हट सकते। आपको इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए हिम्मत और जज्बा चाहिए होता है। मैं इस इंडस्ट्री को अपना घर मानता हूं। मैं इसी के लिए बना हूं और मैं अपनी आखिरी सांस भी यहीं लूंगा।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anil Kapoor reveals films he did for money, would do it again if he and his family falls on bad times


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqXKWI

एक्ट्रेस के परिवार के कई सदस्य हो गए थे कोविड पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखा- मैं असहाय महसूस कर रही थी

एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि पिछले महीने उनकी मां, भाई और भाभी समेत परिवार के कई सदस्य कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। अब सभी इस वायरस से मुक्त हो गए हैं। लेकिन ऐसे वक्त में परिवार से दूर अमेरिका में होने की वजह से वे खुद को असहाय और कमजोर महसूस कर रही थीं। प्रिटी ने अपनी पोस्ट में फैमिली मेंबर्स का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा किया और लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें।

बदल गए थे आईसीयू जैसे शब्दों के मायने

प्रिटी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "तीन सप्ताह पहले मेरी मां, भाई, भाभी, बच्चे और चाचा सभी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। अचानक वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों के मायने बदल गए थे। अमेरिका में मैं खुद को असहाय और कमजोर महसूस कर रही थी, क्योंकि वे यहां से दूर अस्पताल में जंग लड़ रहे थे।"

'रातोंरात खतरनाक हो सकता है कोविड'

प्रिटी ने पोस्ट में आगे लिखा है, "मैं भगवान और उन सभी डॉक्टर्स और नर्सेस की आभारी हूं, जिन्होंने उनकी देखभाल के लिए अथक काम किया। जो कोविड को सीरियसली नहीं लेते, उन्हें चेताना चाहती हूं कि यह रातोंरात खतरनाक हो सकता है। इसलिए कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आज जब यह सुना कि सभी का टेस्ट निगेटिव आया है तो मैं सो सकती हूं और तनावमुक्त हुई हूं। फाइनली न्यू ईयर हैप्पी न्यू ईयर की तरह महसूस हो रहा है।"

पति के साथ लॉस एंजिलिस में हैं प्रिटी

प्रिटी जिंटा इन दिनों लॉस एंजिलिस में पति जीन गुडइनफ के साथ क्वारैंटाइन हैं। कुछ महीने पहले वे अपनी IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ दुबई में थीं, जहां IPL का तेरहवां सीजन हुआ था। उनकी टीम इससे जल्दी ही बाहर हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preity Zinta Reveals Many Of Her Family Members Become COVID Positive Last Month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q8gHKe

महिला क्रू मेंबर्स सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु नॉनस्टॉप फ्लाइट लेकर आईं, नॉर्थ पोल के ऊपर से भरी उड़ान

एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार सुबह सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंची। यह कई मायनों में खास थी क्योंकि विमान ने एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इतिहास रच दिया। इस फ्लाइट (AI-176) की सभी पायलट महिलाएं रहीं। उन्होंने नॉर्थ पोल के ऊपर से दुनिया के सबसे लंबे रूट से उड़ान भरी। एयर इंडिया के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे लंबी कमर्शियल उड़ान है।

इस दौरान विमान ने साढ़े 13 घंटे में 13 हजार 993 किलोमीटर का सफर तय किया। क्रू मेंबर की टीम की कमान कैप्टन जोया अग्रवाल ने संभाली। कॉकपिट में उनके अलावा कैप्टन पापागरी थनमई, कैप्टन आकांशा सोनवरे और कप्तान शिवानी मन्हास मौजूद रहीं। विमान के आते ही एयरलाइन कंपनी के स्टाफ ने तालियां बजाकर सभी का स्वागत किया।

एविएशन मिनिस्टर बोले- इन लड़कियों ने इतिहास रच दिया

यूनियन मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जश्न का मौका है। इन लड़कियों ने इतिहास रचा है। नॉर्थ पोल के ऊपर से उड़कर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु लैंड करने पर इस सभी को बहुत बधाई।

वहीं, एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया पर इस टीम को बधाई दी। उसने लिखा कि एक शानदार सफर पूरा करने के बाद फ्लाइट लैंड कर गई है। एयर इंडिया को गौरव महसूस कराने के लिए बहुत धन्यवाद। हम AI-176 के यात्रियों को भी इसका हिस्सा बनने के लिए बधाई देते हैं। यह ऐतिहासिक पल है।

##

सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भी इस मौके पर एयर इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यह एक ऐतिहासिक उड़ान थी।

लीड कर रहीं कैप्टन बोलीं- यह सुनहरा मौका

टीम को लीड कर रही कैप्टन जोया ने उड़ान से पहले कहा था कि दुनिया में कई सारे लोग हैं, जिन्होंने कभी नॉर्थ पोल नहीं देखा। कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने इसे मैप पर भी नहीं देखा होगा। मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं कि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और एयरलाइन ने मुझ पर भरोसा दिखाया। नॉर्थ पोल के ऊपर बोइंग-777 को कमांड करना मेरे लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। जोया बोइंग-777 को उड़ाने वाली सबसे युवा महिला पायलट भी हैं। यह कीर्तिमान उन्होंने 2013 में बनाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विमान उड़ाने वाली टीम की कमान कैप्टन जोया अग्रवाल ने संभाली। कॉकपिट में उनके अलावा कैप्टन पापागरी थनमई, कैप्टन आकांशा सोनवरे और कप्तान शिवानी मन्हास मौजूद रहीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LBQxAs

एक रोड एक्सीडेंट के बाद कोमा में जाने से याददाश्त खो बैठी थी 'आशिकी गर्ल', अब झुग्गी-झोपड़ी में जाकर सिखाती हैं योगा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 11 जनवरी, 1969 को नई दिल्ली में हुआ था। अनु को 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' ने रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में बाद वो कई और फिल्मों में दिखीं लेकिन उन्हें 'आशिकी' जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर अनु झुग्गी-झोपड़ी में जाकर गरीब बच्चों को फ्री में योगा सिखाती हैं।

21 साल की उम्र में मिला ब्रेक

अनु अग्रवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही अनु को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में पहला ब्रेक दिया था। महज 21 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अनु ने इस फिल्म से ऑडियंस में खूब वाहवाही बटोरी और वो रातोंरात स्टार बन गईं।

बाद में वो ‘गजब तमाशा’, ‘खलनायिका’, ‘किंग अंकल’, ‘कन्यादान’, ‘बीपीएल ओए’ और ‘रिटर्न टू ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में दिखीं लेकिन कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अनु तमिल फिल्म ‘थिरुदा-थिरुदा’ और शॉर्ट फिल्म ‘द क्लाउड डोर’ में भी काम किया है। साथ ही वो कुछ दिन एमटीवी वीजे भी रही हैं।

29 दिन कोमा में रहीं अनु

1996 के बाद फिल्मी दुनिया के गायब हो गईं अनु ने योगा और आध्यात्म की तरफ रुख कर लिया था। इसी बीच 1999 में हुए एक रोड एक्सीडेंट ने अनु की लाइफ बदल दी। इस हादसे से ना सिर्फ उनकी याददाश्त चली गई थी, बल्कि वो पैरालाइज्ड भी हो गई थीं।

लगभग 29 दिनों तक कोमा में रहने के बाद जब अनु होश में आईं, तो वह खुद को पूरी तरह से भूल चुकी थीं। याददाश्त खो चुकीं अनु के लिए ये उनका पुर्नजन्म ही था कि लगभग 3 साल तक चले लंबे ट्रीटमेंट के बाद उनकी याददाश्त वापस आ गई। अनु अपनी कहानी को आत्‍मकथा 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' में समेटा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Aashiqui Girl' anu aggarwal life takes a twist after road accident, know what happened to her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XtBVWy

ट्रम्प के खिलाफ फिर महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा, पद पर रहते दूसरी बार इसका सामना करने वाले पहले US प्रेसिडेंट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 20 जनवरी को प्रेसिडेंट इलेक्ट यानी जो बाइडेन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है यानी ट्रम्प अब अपने पद पर सिर्फ 9 दिन और रहेंगे। इस बीच, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (HOR) की अध्यक्ष नेंसी पेलोसी ने रविवार को ट्रम्प पर महाभियोग प्रस्ताव लाने की अनुमति दे दी है। ट्रम्प पर आरोप है कि 7 जनवरी को उन्होंने अपने समर्थकों को भड़काने का काम किया। इसी के चलते संसद (कैपिटल हिल) में हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई।

अखबार द हिल के मुताबिक, पेलोसी ने कहा कि हिंसा के मद्देनजर उपराष्ट्रपति माइक पेंस की जिम्मेदारी बनती है कि वे 25वें संशोधन के तहत ट्रम्प को उनके पद से हटाएं। डेमोक्रेट्स को लिखे पत्र में पेलोसी ने कहा कि अगर पेंस को कार्रवाई नहीं करते, उस स्थिति में महाभियोग पर वोटिंग होगी। अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जिन पर कार्यकाल में दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा।

‘संविधान और लोकतंत्र को बचाना है’
पत्र में पेलोसी ने लिखा, ‘हमारे ऊपर संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी है, लिहाजा हमें तुरंत एक्शन लेना होगा। राष्ट्रपति से इन दोनों (संविधान और लोकतंत्र) को खतरा है। जैसे-जैसे दिन गुजरते जाएंगे, राष्ट्रपति द्वारा डेमोक्रेसी को नुकसान पहुंचाने की आशंका बढ़ती जाएगी।’

वहीं, रिपब्लिकंस ने भी डेमोक्रेट्स को चेतावनी दी है कि वे सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया में कोई तल्खी न दिखाएं। इस प्रोसेस को आराम से होने दें।

ट्रम्प का हर तरफ विरोध
रिपब्लिकन पार्टी के करीब 100 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने साफ तौर पर गुरुवार की हिंसक घटनाओं के लिए सीधे तौर पर अपने नेता और राष्ट्रपति ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया। व्हाइट हाउस के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एजुकेशन मिनिस्टर और तमाम मेंबर्स ऐसे हैं जिन्होंने इस्तीफे दे दिए।

7 जनवरी को क्या हुआ था?
अमेरिका में वोटिंग (3 नवंबर) के 64 दिन बाद संसद जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगाने जुटी तो अमेरिकी लोकतंत्र शर्मसार हो गया। ट्रम्प के समर्थक दंगाइयों में तब्दील हो गए। कैपिटल हॉल में तोड़फोड़ और हिंसा की। यूएस कैपिटल वही बिल्डिंग है, जहां अमेरिकी संसद के दोनों सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट हैं। कुछ वक्त तक संसद की कार्यवाही रोक दी गई थी।

206 साल बाद अमेरिकी संसद में हिंसा हुई
यूएस कैपिटल हिस्टोरिकल सोसाइटी के डायरेक्टर सैम्युअल हॉलिडे ने CNN को बताया था कि 24 अगस्त 1814 में ब्रिटेन ने अमेरिका पर हमला कर दिया था। अमेरिकी सेना की हार के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने यूएस कैपिटल में आग लगा दी थी। तब से अब तक पिछले 206 साल में अमेरिकी संसद पर ऐसा हमला नहीं हुआ।

पिछले साल भी लाया गया था महाभियोग प्रस्ताव
ट्रम्प के खिलाफ पिछले साल भी महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था। HOR में डेमोक्रेट्स के बहुमत के चलते यह पास हो गया था, लेकिन सीनेट में रिपब्लिकंस की मेजोरिटी के चलते गिर गया। ट्रम्प पर आरोप था कि उन्होंने बाइडेन के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला था। निजी और सियासी फायदे के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2020 राष्‍ट्रपति चुनाव में अपने पक्ष में यूक्रेन से मदद मांगी थी।

अमेरिका में राष्ट्रपति के खिलाफ अभियोग के मामले

  • 1868 में अमेरिकी राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन के खिलाफ अपराध और दुराचार के आरोपों पर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में महाभियोग प्रस्ताव पास हुआ। उनके खिलाफ संसद में आरोपों के 11 आर्टिकल्स पेश किए गए। हालांकि, सीनेट में वोटिंग के दौरान जॉनसन के पक्ष में वोटिंग हुई और वे राष्ट्रपति पद से हटने से बच गए।
  • 1998 में बिल क्लिंटन के खिलाफ भी महाभियोग लाया गया था। उन पर व्हाइट हाउस में इंटर्न रही मोनिका लेवेंस्की ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्हें पद से हटाने के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन सीनेट में बहुमत नहीं मिल पाया।
  • वॉटरगेट स्कैंडल में पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन (1969-74) के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई होने वाली थी, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया। उन पर अपने एक विरोधी की जासूसी का आरोप लगा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The impeachment motion will be brought against Trump again, the first US president to face it for the second time while in office


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZn2Vt

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया बनेंगे रणबीर के माता-पिता

डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर शनिवार को नोएडा पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव रंजन की इस अनटाइटल्ड फिल्म की स्टार कास्ट में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया को भी शामिल किया गया है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया एक्टर रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। मेकर्स फिल्म की शूटिंग को स्पेन में एक शेड्यूल से शुरू करना चाहते थे। लेकिन कोविड के चलते मेकर्स को देश में ही शूटिंग शुरू करनी पड़ी।

अर्जुन ने अपने पिता को इस रोल के लिए मनाया
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी आदमी हैं। फिल्म के राइटर चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा व्यक्ति ही इस किरदार को निभाए। मेकर्स ने बोनी कपूर से जब इस बारे में बात की थी तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद लव रंजन ने अर्जुन कपूर को उन्हें मनाने के लिए कहा था।

अर्जुन के अलावा अंशुला, जाह्नवी और खुशी ने भी अपने पिता को इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए मनाया। आखिरकार बोनी कपूर इसके लिए राजी हुए। फिलहाल बोनी कपूर इस समय हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं और सोमवार को इस फिल्म के सेट पर पहुंचेंगे। बोनी कपूर ने हाल ही में रिलीज हुई अनिल कपूर स्टारर फिल्म AK VS AK से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है।

डिंपल कपाड़िया बनेंगी रणबीर की मां
फिल्म में बोनी कपूर की पत्नी और ऋषि कपूर की रोमांटिक कॉमेडी बॉबी में काम करने वाली डिंपल कपाड़िया रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाएंगी। बता दें कि रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगे। जिसमें वह पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Boney Kapoor And Dimple Kapadia To Play Ranbir Kapoor’s Parents In Luv Ranjan’s Upcoming untitled film


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q2QZqc

अर्जुन रामपाल की बहन कोमल को NCB ने दोबारा समन भेजा, प्रतिबंधित दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का है आरोप

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल को दोबारा समन भेजा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले सप्ताह भी जांच एजेंसी ने कोमल को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन तब वे NCB के सामने पेश नहीं हो सकी थीं। उनके वकील ने एजेंसी को उनकी असमर्थता के बारे में सूचित कर दिया था।

पिछली बार कब भेजा गया था कोमल को समन

कोमल को पिछली बार समन उनके भाई अर्जुन रामपाल और उनकी साउथ अफ्रीकन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से ड्रग्स मामले में हुई पूछताछ के बाद भेजा गया था। जांच एजेंसी इस मामले में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई गिसियालोस डेमेट्रिएड्स को अरेस्ट कर चुकी है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

1994 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं कोमल रामपाल पूर्व एयरहोस्टेस और स्पा कंसल्टेंट हैं।

कोमल पर फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का आरोप

NCB को अर्जुन रामपाल के घर से प्रतिबंधित दवाएं मिली थी। जिसे लेकर उन्होंने जांच एजेंसी के सामने एक बैक डेट प्रिस्क्रिप्शन पेश किया था। इस पर्चे को अभिनेता की बहन कोमल के कहने पर दिल्ली के एक डॉक्टर ने तैयार किया था। NCB ने उस डॉक्टर का बयान CRPC की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया था। डॉक्टर के मुताबिक, यह दावा अभिनेता की बहन की एन्जायटी के लिए लिखी गई थीं।

रामपाल के घर से ये दवाइयां बरामद हुई थीं

पूछताछ में अर्जुन रामपाल ने NCB को बताया था कि छापेमारी में जो टेबलेट बरामद की गई थी उनमें से कुछ दवा उनके कुत्ते की थीं, क्योंकि उसके ज्वाइंट में काफी दर्द होता है। वेटरनरी डॉक्टर ने ये दवाएं प्रिस्क्राइब की थी। NCB के मुताबिक, छापेमारी में अभिनेता के घर से अल्ट्रासेट टेबलेट मिली थी। यह वो प्रिस्क्राइब दवा है जो बहुत ज्यादा दर्द के दौरान इस्तेमाल की जाती है। दूसरी दवा क्लोनाजेपम थी, ये दवा भी डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब करने पर ही ली जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NCB ने अर्जुन रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापा मारा था। 11 और 12 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से पूछताछ की गई थी।रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ की जा चुकी है।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nsgVdi